हिसार जिले के गांव से अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित युवक काब !
Haryana Hisar news Youth arrested with illegal pistol and live cartridges from village of Hisar district
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
सीआईए पुलिस टीम ने गश्त कर रही थी कि जैसे ही टीम नयाणा गांव से गांव शिकारपुर बस स्टैंड पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से से एक अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान जानकारी हासिल की जाएगी कि पिस्तौल के द्वारा उसने किन-किन वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई हुई थी और वह यह कहां से खरीद कर रहा था।
मुख्य सिपाही मक्खन लाल ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव शिकारपुर बस स्टैंड पहुंचे तो एक नौजवान लङका गांव नयाणा कि तरफ से सङक पर पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस टीम को देख वापिस मुङकर तेजी से चलने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव शिकारपुर निवासी वेदप्रकाश उर्फ कालिया बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर वेदप्रकाश उर्फ कालिया के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर वेदप्रकाश उर्फ कालिया के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks