हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या कर गाड़ी छीनने के मामले में शामिल चार गिरफ्तार !
Haryana Hisar news Four arrested involved in the car snatching after killing Kala Badala
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिस्ट्रीशीटर काला की हत्या के बाद फरार होने के लिए बदमाशों ने राहगीर की गाड़ी छीन कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर तो उन्होंने वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के बाद रविवार को चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
प्रदीप उर्फ काला बड़ाला की हत्या करने के बाद गाड़ी छीनने के आरोप में गिरफ्तार
बास थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या के बाद मौके से फरार होने के लिए हमलावर एक गाड़ी छीन कर भाग गए थे। गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के बाद चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान जॉनी वासी जमावड़ी हाल सेक्टर 5 हांसी, प्रदीप उर्फ पाटा वासी ढाणी ब्राह्मण, पवन वासी गंगन खेड़ी व विकास वासी अनिपुरा के रूप है। जिन्होंने 17 जनवरी 2023 को प्रदीप उर्फ काला वासी बडाला की हत्या करने के बाद जयदीप वासी भटोल रंगड़ान की गाड़ी छीन कर फरार हो गए थे। जिनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर निशानदेही करवाकर माननीय न्यायालय में पेश करके 1 दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks