एडीजीपी की टीम ने आदमपुर मे जुआ खेलते आठ लोगो को किया काबु !
Hisar news adgp team arrested eight people gambling in Adampur
जुऐ मे इस्तेमाल45370 रुपये की धनराशि बरामद।
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
एडीजीपी हिसार मंडल हिसार के निर्देशन में गुप्त सूचना आधार पर थाना क्षेत्र आदमपुर के दरौली रोड पर स्थित जन्नत होटल पर एडीजीपी की विशेष टीम ने छापेमेरी कर वहा जुआ खेलते हुए 08 व्यक्तियों को मौके पर काबू किया है। जिनके पास से कुल 45,370/- रुपए, तास के पत्ते बरामद किए गए है।
काबु किये गये व्यक्तिगत से पुछताछ की गई जिनका विवरण इस प्रकार है:-
1.) आत्माराम पुत्र सुरजाराम
2.) महेंद्र सिंह, किशनगढ़।
3.) राजेंद्र पुत्र पृथ्वी सिंह
4.) वीरेंद्र पुत्र सुखी राम
5.) बलवंत पुत्र राजाराम
6.) राजेंद्र पुत्र सुरजाराम
7.) मनजीत पुत्र महेंद्र सिंह
8.) महताब पुत्र पृथ्वी सिंह को राउंड अप किया गया है। जिनके खिलाफ थाना आदमपुर मे आगामी कार्रवाई की जा रही है।
टीम ने आदमपुर के आस पास कुछ गांव मे भी अवैध अहातो की सुचना पर रेड की है। टीम का आदमपुर अग्रोहा एरिया मै गैर कानूनी व अनैतिक कार्य करने वालो पर शिकंजा कसते हुये खबर लिखे जाने छापेमारी जारी है।
*जुआ खेलते हुए 7 युवकों को काबू कर 76000 रुपए किए बरामद।*
जुवारियो पर कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने द एडवेंचर होटल में ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुएं 7 युवको राजबीर, राकेश, धर्मेंद्र, विजय, अनूप , अमित और प्रदीप को काबू कर जुआ में प्रयोग 76000 रुपए बरामद किए।
शीश महल के पास जुआ खेलते काबू
उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि शीश महल वाली गली में स्थित द एडवेंचर होटल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंच ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों को काबू कर जुआ में प्रयोग 76 हजार रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम दुर्जनपुर हिसार निवासी राजबीर, सातरोड खास निवासी राकेश, सातरोड खास निवासी धर्मेंद्र, सातरोड खास निवासी विजय, सातरोड खास निवासी अनूप, सेक्टर 9/11 निवासी अमित और ढाना खुर्द निवासी प्रदीप बताया। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सभी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।
*अवैध शराब सहित एक युवक काबू।*
अनाज मंडी हिसार चौकी पुलिस ने गस्त के दौरान सेक्टर 33 हिसार से प्लास्टिक के कट्टे सहित एक युवक को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम झुग्गी, सेक्टर 33 हिसार निवासी अजय कुमार बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर अजय कुमार के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर अजय कुमार के खिलाफ थाना शहर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।
*सट्टा खाईवाली करते एक युवक काबू, 1190 रुपए बरामद।*
थाना सदर हिसार पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर बोगस ग्राहक भेज गांव सातरोड कलां में परचून की दुकान के आगे सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को काबू कर सट्टे में प्रयोग 1190 रूपए और पर्चा सट्टा बरामद किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव सातरोड कलां निवासी सोनू बताया। बरामद धनराशि को कब्जा पुलिस लेकर सोनू के खिलाफ थाना सदर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks