रोघी खाप पंचायत का बड़ा फैसला, अब पंचायत गांव गांव जाकर चलाएगी ये अभियान !
Haryana news Roghi Khap set out to save government schools
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पंचायत में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया तथा सभी वक्ताओं ने शहीदों के सपनों को पूरा करने हेतु आगे आने का आह्वान किया। पंचायत में सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को भी आमंत्रित किया गया था। आज की इस पंचायत में रोघी खाप के अधिकांश गांवों से सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा गांव के पंचायती प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव रखे। राजकीय अध्यापक संघ के कई पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। गांव सिंधड़ के सरकारी स्कूल में रोघी खाप की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता रोघी खाप पंचायत के प्रधान सुमेर सिंह डाटा ने की तथा मंच का संचालन महासचिव ज्ञान सिंह आर्य व मा. उपेंद्र जागलान ने किया ।
पंचायत में निर्णय लिया गया खाप के हर गांव में 31 मार्च से पहले पहले ग्रामीणों से और सरकारी अध्यापकों की सामूहिक मीटिंग बुलाकर सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा दाखिले करवाए जाएं. ताकि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार किया जाए । इसके लिए हर गांव में कमेटी बनाकर सरकारी स्कूलों का सुधार और गांव की अन्य समस्याओं का निराकरण का प्रयास किया जाए। इसके अतिरिक्त खाप पंचायतों की परंपरा व उनके स्वरूप को बचाने पर भी विचार विमर्श किया गया। खापों में राजनीतिक एवं महत्वकांक्षी लोगों की घुसपैठ के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया गया।
इनके अतिरिक्तअध्यापक यूनियनों से जिला प्रधान जयभगवान बड़ाला, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश सिहाग , हंसला जिला प्रधान विक्रम सिंह कालिरामणा अनेक स्कूलों के हेड मास्टर उपस्थित रहे और सभी ने अपने सुझाव रखे। सिंधड गांव के प्राइमरी स्कूल के मास्टर मुख्य शिक्षक कर्मवीर सिंह दुहन को पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पंचायत में मसूदपुर गांव से खाप के फतेह सिंह दलाल, शिव कुमार श्योराण डाटा से उदयवीर पहलवान, शमशेर जागलान, सिसाय से स्वरूप सिंह सिहाग, ईश्वर कालीरामण लोहारी से सुभाष जांगड़ा, अजय सिंहमार, सिंधड से बलदेव सिंह, सरपंच सुंदर सिंह, सतीश कुमार, खानपुर से सुभाष कादयान, आजाद कादियान, गुराना से ईश्वर सिंह बूरा, महजद से बलजीत चहल , कामेश चहल, सिंघवा राघो से महावीर नारू, बलदेव पहलवान, जय सिंह फौजी, चैनत से विकास दुहन, टेक राम दुहन शोभाराम सरपंच, खोखा कुलदीप फौजी, रामकुमार नंबरदार, भाटला से पूर्व सरपंच पुनीत, खरकड़ी से देवाराम नंबरदार, होशियार सिंह, राजली से सूरजमल चहल, सुलखनी से सरपंच विकास रेलन, जगदीश नंबरदार, बलजीत सांगा, दयाल सिंह कॉलोनी हांसी से मास्टर कृष्ण कुमार और सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks