एएसपी ने एक व्यक्ति सहित दो छात्रों को गाड़ी से कुचला, परिजनों का आरोप नशे में कर रहा था कार ड्राइविंग !
Haryana news ASP crushed two students including one person by car, accusing family members of drunken driving
तहलका न्यूज, पानीपत
दिल्ली अमृतसर हाईवे पर पानीपत में क्राइम ब्रांच के एएसपी ने स्कूल से घर लौट रहे 2 छात्रों सहित एक व्यक्ति को कार से कुचलने का मामला संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि मोटरसाइकिल सवारों को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी शराब के नशे में धुत था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घायलों के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम डॉक्टरों के बोर्ड ने एएसपी की मेडिकल जांच करवाई।
जीटी रोड पर कार सवार ने बाइक सवारों को कुचला
पानीपत के गांव नांगल खेड़ी निवासी नवीन और विक्की ने बताया कि उनके भाई सुमित मलिक का बेटा अभिमन्यु और भतीजा अक्षित मच्छरौली गांव स्थित सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते हैं। सुमित शुक्रवार को दोनों बच्चों को स्कूल से मोटरसाइकिल पर लेकर अपने घर आ रहा था। वे तीनों जीटी रोड़ पर सिवाह गांव स्थित पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही क्रेटा गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया।
एएसपी का नशा उतारने के लिए पुलिस दिलवा रही थी वीआईपी ट्रीटमेंट
परिजनों ने बताया कि कार सवार ने भागने की भी कोशिश की लेकिन लोगों ने घेर लिया और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। कार चालक की पहचान मधुबन पुलिस क्राइम ब्रांच के एएसपी अमित दहिया के रूप में हुई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस हादसे में घायल तीनों को आम ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। जबकि पुलिस एएसपी अमित दहिया को बचाने की कोशिश कर उनका नशा उतारने के लिए वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवा रही थी। जब परिजनों ने हंगामा किया तो एएसपी अमित दहिया का मेडिकल करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks