भिवानी जिले में कंबाइन में करंट आने से जींद जिले के युवक की मौत !
Haryana news Bhiwani district, the youth of the jind district died due to electrocution in the combine.
तहलका न्यूज, भिवानी
इंजनों सरसों कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान हाथ से सरसों की कटाई कर रहे हैं तो कुछ किसान कंबाइन से सरसों कटवा रहे हैं। तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल मैं कंबाइन सरसों की कटाई कर रही थी तो ऊपर से गुजरी 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार से कंबाइन टच हो गई और कंबाइन में करंट आने से कंबाइन चला रहा है चालक झुलस गया और उसकी मौत हो गई। कंबाइन चालक मृतक जींद जिले का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार अलीपुरा निवासी कर्मबीर पिछले काफी सालों से कंबाइन मशीन चलाने का कार्य करता था। जिसके कारण उसके जान पहचान कई जगह अच्छी तरह से हो गई थी। तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में सरसों की कटाई का कार्य शुरू हुआ तो किसानों ने इसकी सूचना कर्मबीर को दे दी। सूचना मिलते ही कर्मबीर ईशरवाल गांव पहुंच गया। जब वह सरसों की कटाई कर रहा था तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों से मशीन का ऊपरी हिस्सा छू गया। जिसके कारण मशीन में करंट आ गया और कर्मबीर मशीन पर ही झुलस गया। खेत में मौजूद किसानों व मशीन पर काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व बिजली निगम को दी। जब बिजली आपूर्ति हुई तो लोगों ने कर्मबीर को उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks