स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली चोरी करने का नायब तरीका ! जाने किसने इस तरीके से हजारों का बिल सैकड़ों रुपए में किया ?

 Haryana news This is how electricity meter was controlled from remote, it was revealed


तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


बिजली निगम बिजली चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एक कदम उठा रहा है। बदलते आधुनिक युग के साथ-साथ बिजली निगम ने भी नई टेक्नोलॉजी के बिजली मीटर लॉन्च कर दिए। ताकि लोग मीटर से कोई छेड़खानी ना करके बिजली चोरी ना कर सके। लेकिन दिल्ली निगम के साथ-साथ बिजली उपभोक्ता भी हाईटेक होते जा रहे हैं। बिजली निगम के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी पकड़ने के दौरान शक के दायरे में आए कुछ बिजली मीटर ऐसे मिले हैं जिनको रिमोट कंट्रोल किया जा रहा था।







पिछले दिनों बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरी पकडे अभियान के तहत हिसार की अनेक कॉलोनियों से शक के दायरे में आने वाले 15 मीटरों को कर जांच के लिए लैब में भेजा था जिनमें से 7 मीटरों की रिपोर्ट उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली आई है। बिजली निगम ने इन 7 उपभोक्ताओं पर 5 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी ठोंका गया है। क्योंकि यह वह बिजली उपभोक्ता है जिनके मीटरों की लैब जांच में सामने आया है कि यह अपने बिजली मित्रों को रिमोट के द्वारा कंट्रोल कर रहे थे। इन्होंने रिमोट के जरिए कभी बिजली मीटर को ऑफ कर दिया। जिसके बाद घर की बिजली सप्लाई डायरेक्ट हो जाती। जब थोड़ा बहुत खर्च निकाल दिखाना होता तो बिजली मीटर को रिमोट के द्वारा ऑन कर देते हैं। जिससे उनके बिजली का खर्च ना के बराबर हो गया। ऐसे में बिजली निगम को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 









इन कॉलोनियों में की जा रही थी स्मार्ट तरीके से बिजली चोरी

 स्मार्ट तरीके से बिजली चाेरी के मामले सामने सुंदर नगर, अनाज मंडी, आजाद नगर, नवदीप काॅलाेनी, साकेत काॅलाेनी इत्यादि कॉलोनियों से बिजली निगम की टीम ने 15 मीटर शक के आधार पर उतारे थे। ये मीटर डाॅमेस्टिक सप्लाई के थे। मीटर्स काे जांच के लिए लैब में भेजा गया था।






क्या कहते हैं बिजली निगम के एसई 

बिजली निगम के एसई एसएस राय ने बताया कि बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है। बिजली निगम की टीम ने शक के आधार पर 15 मीटरों को उतार कर अपने कब्जे में लिया था और जांच के लिए लैब में भेजा था। लैब जांच में सामने आया है कि सात बिजली मीटरों से छेड़खानी की हुई है और इन मीटरों को रिमोट के द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। जिन बिजली वक्ताओं ने अपने बिजली मित्रों से छेड़खानी की हुई थी उन पर 5 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी पकड़ने की मुहिम लगातार जारी रहेगी। जो लोग अपने मीटरों से छेड़खानी करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |