ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार !
Haryana Hisar news Accused arrested in kidnapping of contractor's son
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने सिविल ठेकेदार के बेटे के अपहरण कर बंदी बनाने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपितों ने ठेकेदार के बेटे अमित का फोन छीन लिया और फोन से गांव गड़वा में 6 लाख रुपए ट्रांसफर कर उसे इधर उधर घुमाते रहे। पैसे ट्रांसफर होने के बाद अमित को मिग्नी खेड़ा गांव में छोड़कर फरार हो गए और उसका फोन साथ ले गए थे। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस द्वारा की जांच में सामने आया था कि अमित और अक्षय बराला पहले साथ में ठेकेदारी का काम करते थे । इनका आपस में पैसे का लेनदेन था। अक्षय बराला, राधेश्याम और संदीप दारीवाला अमित का अपहरण कर उसे गांव गड़वा, सिवानी ले गए और वहा बंदी बनाया। आरोपितों ने अमित का फोन छीन लिया और फोन से गांव गड़वा में 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए और उसे इधर उधर घुमाते रहे। पैसे ट्रांसफर के बाद अमित को मिग्नी खेड़ा गांव में छोड़कर चले आए और उसका फोन साथ ले गए। उसके बाद आरोपियों ने उसके फोन से ओर 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए। पुलिस ने आरोपियों द्वारा ट्रांसफर किए गए रुपए फ्रीज करवाए है। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी हिसार निवासी राधेश्याम को थाना अर्बन एस्टेट में आईपीसी की धारा 365/364A/34 IPC के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 629 दिनाक 21.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित राधेश्याम को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी राधेश्याम ने 21 अक्टूबर को डिफेंस कॉलोनी निवासी अक्षय के साथ मिलकर सिविल ठेकेदार जगदीश के बेटे अमित का अपहरण किया था। डिफेंस कॉलोनी निवासी अक्षय और मात्रश्याम निवासी संदीप दारिवाला को पहले की गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना अर्बन स्टेट हिसार में जगदीश कुमार वासी लाडवा ने उसके बेटे के अपहरण के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में जगदीश कुमार ने बताया कि वह सिविल ठेकेदार है और उसका काम सीआरडी कंपनी जिंदल पुल पर चल रहा है। वह काम उसका लड़का अमित करता है। एक साल पहले हमारा काम अक्षय बराला के साथ इकट्ठा था। इसके बाद हम दोनों अलग हो गए। हमारा काम अच्छा चल रहा है जिस कारण अक्षय बराला द्वेष रखने लगा। 21 अक्टूबर को समय करीब 7:30 पर अक्षय बराला ने संदीप दारीवाला और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने कैरेटा गाड़ी में एच आर डी बैंक के सामने से अपहरण कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत पर पुलिस ने अक्षय बराला, संदीप दारीवाला व अन्य पर उपरोक्त मामला दर्ज किया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks