हिसार पुलिस ने पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान काटे 221 वाहनों के चालान, एक जब्त !
Haryana Hisar news Hisar Police challans 221 vehicles during Police Visibility Day, one seized
*बीएसएफ कैंप के पास शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक का किया चालान।*
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेंद्र सिंह,आईपीएस द्वारा दिए गये आदेशों के तहत *आज दिनांक 24.03.2023 को सुबह 09.00 AM से 3.00 PM तक पुलिस दृश्यता दिवस मनाया गया।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान जिला पुलिस हिसार की 44 पैदल गस्त टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस गस्त की। जिला पुलिस ने 168 गली, 56 मार्केट क्षेत्र तथा 66 लोकेशन को कवर किया। इसके साथ ही वाहनों की जांच कर संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जिला पुलिस ने पुलिस दृश्यता दिवस पर वाहन चेकिंग के दौरान यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविंग से संबंधित 221 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के चालान और 1 वाहन को जब्त किया गया।
पुलिस दृश्यता दिवस पर चैकिंग के दौरान बीएसएफ कैंप के पास एक वाहन चालक को रुकवाया गया। जिससे पूछताछ करने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उसने शराब पीकर गाड़ी चलाने का शक हुआ। अल्कोहल सेंसर से जांच करने पर पुष्टि हुई कि उसने शराब पी हुई थी और वह गाड़ी चला रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वाहन चालक का चालान कर कार्रवाई की गई।
पुलिस दृश्यता दिवस के दौरान सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित कुल 285 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस दृश्यता दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना है जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल हो।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस का कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हिसार पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों, सार्वजनिक जगह पर असुरक्षित वाहन चला दूसरो के जीवन को खतरे में डालने वालो और हुडदंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks