बरवाला के नजदीकी गांव से शराब पीकर हुड़दंग बाजी करने व अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में सात गिरफ्तार !
Hisar news Seven arrested for drinking liquor and selling liquor illegally from a village near Barwala
*28 बोतल, 21अद्दे व 26 पव्वे अवैध शराब सहित दो युवक काबू।*
*शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के मामले में 5 व्यक्ति गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के मामलों में बरवाला 7 युवकों को काबू किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 28 बोतल, 21अद्दे व 26 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बरवाला पुलिस टीम ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव बधावड से एक युवक को प्लास्टिक के कट्टे सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव बधावड निवासी सतीश कुमार बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर सतीश कुमार के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 16 बोतल, 21अद्दे व 26 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर सतीश कुमार के खिलाफ थाना बरवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही थाना बरवाला पुलिस ने गांव बधावड माइनर के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर झगड़ा करते हुए गांव डाटा निवासी सतबीर और विकास को काबू किया और गांव बधावड जोहड़ के पास गाड़ी की लाइट जला शराब पीकर झगड़ा करते हुए बधावड निवासी सुभाष, कपूर सिंह और पाला राम को काबू कर उपरोक्त पांचों के खिलाफ थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 160 और आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मामला दर्ज त कर कार्रवाई की गई।
इसके अलावा थाना आजाद नगर पुलिस ने गस्त के दौरान गांव देवा बस स्टैंड से परचून की दुकान के सामने से एक युवक को प्लास्टिक के कट्टे में 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव देवा निवासी गुलजारी बताया। बरामद 12 बोतल अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेकर गुलज़ारी के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks