स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में मुख्यमंत्री को सरपंच दिखाएंगे काले झंडे, डीसी ने लगाई धारा 144 ! ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी !

 Haryana news Sarpanch will show black flags to Chief Minister in Hisar, DC imposes section 144


हिसार में 4 लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति प्रमुखों की बैठक:सीएम मनोहर लाल और पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देव कल देंगे चुनावी मंत्र

तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हिसार में 4 लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले शक्ति प्रमुखों को मीटिंग लेंगे। इसको लेकर हिसार जिले के सरपंचों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि जब तक सरकार ईटेंडरिंग के फैसले को वापस नहीं लेती तब तक वह सरकार का विरोध करते रहेंगे और वो हिसार पहुंचने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। जिला उपायुक्त ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए हिसार में धारा 144 लगाने का आदेश दे दिया है। 






ईटेंडरिंग को लेकर पिछले काफी समय से मौजूदा सरपंच और पंच सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता फेल होने के बाद सरपंच लगातार आक्रोशित नजर आ रहे हैं। आए दिन नई नई रणनीति बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश जुटे हुए हैं। प्रदेश भर के सरपंच मांग कर रहे हैं कि ईटेंडरिंग को खत्म कर गांव के विकास का पूरा बजट उन्हें दिया जाए और राइट टू रिकॉल कानून को पहले विधायकों और सांसदों पर लागू कर दिया जाए ।उसके बाद ही सरपंचों पर लागू हो।







रविवार को हिसार में प्रदेश के 4 लोकसभा सीटों के शक्ति प्रमुखों की मीटिंग बुलाई गई है। जिनमें हिसार सिरसा भिवानी और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीटें शामिल हैं और इन लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली 36 विधानसभा क्षेत्रों के सबसे प्रमुख इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में एंट्री के लिए एक qr-code जारी किया गया है उसे कहते हैं सभी की एंट्री होगी उसमें खुद मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा इन लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले सांसद विधायक मंत्री भी हिस्सा लेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 






मुख्यमंत्री हिसार स्थित जीजेयू विश्वविद्यालय में चार लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे। जिसमें लोकसभा सीटों के 1620 शक्ति केंद्र प्रमुख व 387 अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। चारों लोकसभा क्षेत्रों में 36 विधानसभा हैं। हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, रविंद्र राजू, सुधा यादव भी पार्टी वर्करों को चुनावी मंत्र देंगे।






10 बजे से शुरू होगा पंजीकरण

सीएम मनोहर लाल पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन घंटे तक हिसार में रहेंगे। पदाधिकारियों का पंजीकरण सुबह दस बजे शुरू होगा।  36 विधानसभा के पदाधिकारियों के लिए 18 पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे। यह कार्यक्रम तीन स्तर पर आयोजित किया जाएगा।।इस बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख को पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।







ड्रोन पर लगाया प्रतिबंध

डीसी उत्तम सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 25 मार्च को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सुरक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाने व संबंधित क्षेत्र को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 25 मार्च को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यशाला के दौरान हिसार में (ड्रोन आदि) मानव रहित हवाई व्हीकल और ड्रोन/ग्लाइडर पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं।









सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों पर 25 मार्च को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत ड्रोन/ग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर उक्त क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 188 के तहत सख्त कार्यवाही अमल की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |