स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के आदमपुर में चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक युवक काबू !

Haryana Hisar news youth arrested with a stolen motorcycle in Adampur




तहलका न्यूज,  हिसार / सुनील कोहाड़ 

      सीआईए पुलिस हिसार टीम ने आदमपुर रेलवे पुल से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार युवक को शक होने पर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि उसने यह मोटरसाइकिल किसी से खरीदी थी चोरी की थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 



 









       मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान आदमपुर रेलवे पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकवाया। मोटरसाइकिल के कागजात बारे पूछताछ करने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह  मोटरसाइकिल बिना कागजात के मोहम्मदपुर रोही जिला फतेहाबाद निवासी कुलदीप से 17 हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड चैक करने पर पाया कि बरामद मोटरसाइकिल 02.06.2020 को क्लॉथ मार्केट, मंडी आदमपुर से चोरी हुआ था। जिसके बारे में थाना आदमपुर में मंडी आदमपुर निवासी ऋषभ कुमार की शिकायत पर उपरोक्त मामला दर्ज है। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर धोलू, फतेहाबाद निवासी कृष्ण उर्फ नंदू को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 196 दिनाक 02.06.2020 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |