सीलिंग प्लान के दौरान हांसी पुलिस ने 32 नाके लगाकर 151 वाहनों के किए चालान !
ceiling plan in Haryana police
तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़
सीलिंग प्लान के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मण्डल हिसार श्रीकांत जाधव ने खुद पूरे जिले में लगे नाकों का निरिक्षण किया व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ में पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत भी मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक हांसी श्रीमती नितिका गहलोत ने खुद जिले के नाको पर जाकर चेकिंग की ओर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने बताया कि आमजन के बीच में पुलिस की मौजूदगी इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। । आम जनता पुलिस को सड़कों पर देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करती है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हम सीलिंग प्लान के से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि हम आप लोगों के लिए खड़े हैं तथा सीलिंग प्लान से क्राइम व क्रिमसनल को चेक करने का बहुत ही प्रभावी तरीका है ।
चैकिंग के दौरान 151 वाहनों के चालान किये गए जिसमे
बिना हेलमेट के 21 चालान तथा बिना नंबर प्लेट के 4 चालान ,बिना ड्राविंग लाइसेश 8, बिना रजिस्ट्रेशन कॉपी के 1 बिना कागज इम्पाउंड 6 ,काले सीसे वाले 1 वाहन ,बिना सीट बेल्ट 8 ,नो पार्किंग 21 ,नीली लाल बति 1, व अन्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 57 वाहनों व अन्य 25 वाहनों के चालान किये गए , पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल को इमपाउंड करके उसका 32 हजार रुपये का चालान किया गया है।
पूरे जिला भर में 32 नाके 6 पीसीआर ,34 राइडर 20 मोबाइल पार्टी व 10 ई,आर, वी, लगाकर पूरे जिले को सीलिंग प्लान के तहत सील किया गया हैं हांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से हांसी में आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता देखने को मिली है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks