स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम क्षेत्र का युवक 500 नशीले इंजेक्शन सहित गिरफ्तार ।

 Haryana Hisar news Hansi police arrested one for possessing 500 injectable drugs

 

तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़ 

  एंटी नारकोटिक्स सेल हांसी की टीम में एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दान किए गए नशे के 500 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ‌। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी कि वो इतनी भारी संख्या में नशीले इंजेक्शन कहां से लेकर आया था और वहां पर सप्लाई करने वाला था उसके नेटवर्क के बारे में भी पुख्ता सबूत जुटाए जाएंगे। 










एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि गाड़ी नंबर एचआर 12 एएफ 6262 स्विफ्ट डिजायर में नशीली दवाइयां आ रही है। जिस पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जग्गा बाड़ा माइनर पुल पर हांसी डाटा रोड़ पर चेकिंग के दौरान गाड़ी रुकवाई  तथा मौका पर दिनेश राणा ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर व राजपत्रित अधिकारी  डॉक्टर सुधीर मलिक वेटनरी सर्जन हांसी  को बुलाकर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 500 इंजेक्शन  नशीले बरामद हुए। जिसको गिरफ्तार करके किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय कुमार वासी मदीना के रूप में हुई है।  कल दिनांक 17 मार्च 2023 को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी तथा नशीले इंजेक्शन कहां से लेकर आया था और कहां पर आगे सप्लाई करना था इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |