DN college हिसार में पढ़ने आए दो छात्रों पर एक दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर लूटी सोने की चेन !
तहलका न्यूज , हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार के डीन कॉलेज में जिले के कोने कोने से छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। वीरवार की दोपहर को कॉलेज में पढ़ने आए 2 छात्रों पर करीब एक दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और उसके गले से सोने सोने की चैन लूट कर फरार हो गए। घायल दोनों छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 नाम सहित एक दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव तलवंडी राणा निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिसार के डिग्री कॉलेज में b.a. प्रथम वर्ष का छात्र है वीरवार की दोपहर को उसके फोन पर फोन आया कि कॉलेज के बाहर आओ तुमसे कोई बात करनी है। फोन सुनने के बाद वह अपने दोस्त साहिल के साथ कॉलेज के बाहर आया तो देखा कि एक दुकान के आगे 10 बार आयूक खड़े हुए हैं और उन्होंने तुरंत ही उनको पकड़ कर मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और धमकी दी कि अगर भविष्य में मिले तो जान से मार देंगे साथी आरोप लगाया कि हमलावर जाते-जाते उनके गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। दूसरे छात्रों ने घायल छात्रों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही सर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस ने घायल छात्रों के बयान पर 2 नाम सहित दशकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks