हिसार: हत्या प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्ता !
hisar news Accused arrested in murder attempt case
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने चूना भट्टी कृष्णा नगर हिसार निवासी अजय पर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में एक ओर आरोपित बरवाला निवासी सुमित थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 307/34 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 30 दिनाक 28.01.2023 के गिरफ्तार किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित कृष्णा नगर हिसार निवासी अजय को जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में सन्नी, सौरभ और अभिमन्यु के साथ था। आरोपी सुमित ने अजय के साथ मारपीट भी की थी। उपरोक्त अभियोग में पहले दो आरोपियों बरवाला निवासी सन्नी और दनोदा निवासी अभिमन्यु को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि करीब एक महीना पहले शिकायतकर्ता अजय, दिनेश उर्फ दीनू और आशीष उर्फ आशु ने बरवाला स्थित सौरभ के होटल पर तोड़फोड़ की थी। उसी की रंजिश में 28.01.2023 को सौरभ, सन्नी, अभिमन्यु, सुमित व अन्य युवकों ने अजय और उसके साथियों पर हमला कर उन्हे जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।
आरोपित सुमित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks