DC ने अधिकारियों को दिए आदेश : विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द करवाएं रिज़ॉल्यूशन पास ।
Haryana news dc ordered the officials to get the resolution passed in the panchayats for development works as soon as possible
-डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश
तहलका न्यूज रेवाड़ी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि ग्राम पंचायत गांवों में विकास की प्रमुख ईकाई है। जिले के सभी बीडीपीओ गांवों में विकास कार्यों के लिए पंचायतों से जल्द से जल्द रिज़ॉल्यूशन पास करवाएं ताकि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख मकसद आम आदमी तक सुविधाओं को पहुंचाना है। डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर व विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।
वीसी उपरांत डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि प्रत्येक गांव में विकास कार्यों की आवश्यकता है। बीडीपीओ ग्राम पंचायतों की जरुरत के मुताबिक विकास कार्यों को चिन्हित करके उनके रिज़ॉल्यूशन पास करवाएं। इसके बाद एस्टिमेट बनाकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि गांव में जरुरत के विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिया कि वे मिशन मोड में इस कार्य को पूरा करें।
ट्रेनिंग में हिस्सा ले सभी सरपंच
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले के सभी सरपंचों को आह्वान किया कि वे विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा करवाई जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा लें। इस ट्रेनिंग में अलग-अलग विषयों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने कार्य को करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलेपमेंट में ट्रेनिंग कार्य जारी है। इस मौके पर एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, कार्यकारी अभियंता पंचायती नरेंद्र गुलिया सहित बीडीपीओ भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks