स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कापड़ो गांव में बाबा फुलू साध गौशाला का वार्षिक उत्सव आयोजित | बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले देश में सबसे ज्यादा वाहन उत्पादन हरियाणा में |

 Annual festival of Baba Phulu Sadh Gaushala organized in Kapdo village, Electricity Minister Ranjit Singh said that Haryana has the highest vehicle production in the country.

कापड़ो गौशाला के विकास के लिए ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने 21 लाख देने की घोषणा, वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल की तरफ से गौशाला के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा।


तहलका न्यूज नारनौंद / सुनील कोहाड़ 


उपमंडल के कापड़ों गांव में बाबा फुलू साध जन्मोत्सव व गौशाला वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रणजीत सिंह चौटाला ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू संस्कृति में गौ सेवा बहुत बड़ा पुनीत का कार्य है। इसलिए हर व्यक्ति को गौ सेवा जैसे मानवतावादी पावन कार्य करके राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कापड़ो गौशाला के विकास के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।






    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान सहित अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। हरियाणा प्रदेश देश का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है । फिलहाल की स्थिति पर नजर डाली जाए तो यहां देश के 42 प्रतिशत मोटरसाइकिल, 53 प्रतिशत क्रेन तथा 51 प्रतिशत कारों का उत्पादन हो रहा है। बिजली के क्षेत्र में भी काफी सुधार हुआ है। प्रदेश के सैकड़ों गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। किसानों को फसल सिंचाई के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध करवाकर कृषि उत्थान के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।






   विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काफी कदम उठाए गए हैं। गौशालाओं को हर वर्ष आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दान देने से धन बढ़ता है । इसलिए हर व्यक्ति को गौ सेवा के लिए आगे आकर दान देना चाहिए। 

   









   हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि मैं 6 वर्ष पहले इस गौशाला में आया था। तब से लेकर अब तक गौशाला में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम काफी सराहनीय रहे हैं। गौशालाओं को गोवंश की संख्या के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कापड़ो गौशाला के हिस्से की राशि जल्द भिजवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इस गौशाला के विकास के लिए 5 लाख की राशि देने की घोषणा की है।





   समारोह में गोशाला के प्रधान गिरीश जैन ने ऊर्जा व जेल मंत्री रणजीत सिंह को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। समारोह में एसडीएम विकास यादव एडवोकेट सुशील खरब ,मागे राम पूनिया, सोनिया दुहन, उमेद सिंह चाहार, संपूर्ण छान, सरपंच शैलेंद्र कापड़ो तथा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |