दिनदहाड़े होटल मालिक को तलवार से लैस बदमाशों ने दौड़ाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, गंभीर हालत के चलते रैफर !
सिरसा के बेगू रोड़ पर पुराने डेरे के पास की घटना !
तहलका न्यूज / सिरसा
सिरसा के बेगू रोड़ स्थित मिल्क प्लांट के पास एक होटल मालिक पर दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होटल मालिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गंभीर रूप से घायल रमेश की पत्नी ने बताया कि उसका पति रमेश सिरसा के बेगू रोड अमृत प्लांट के पास ताज होटल के नाम से होटल चलाता है। दोपहर करीब 1:45 बजे गाड़ियों में सवार होकर अपना चेहरा छुपाने के लिए चेहरे को ढके हुए थे और हाथों में तलवारे लिए हुए थे आते ही उन्होंने आते ही उसके पति पर वार कर दिए। जान बचाने के लिए उसका पति गली में भागा और बचाव के लिए आवाज लगाई। लेकिन हमलावर उस पर वार करते रहे। जब बचाव के लिए लोग आए तो हमलावर गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर रूप से घायल रमेश की पत्नी ने बताया था कि कुछ दिन पूर्व होटल में कमरा लेकर रह रहे थे और उसी दौरान इनके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी इसी बात का बदला लेने के लिए उन्होंने रमेश पर हमला किया है।
रमेश के ऊपर हुए इस हमले में उसके सिर, हाथों पर गहरी चोटों के घाव है। इसके उपचार के लिए अस्पताल में ले जाएगा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks