स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल की छात्रा ने लहराया परचम ।

 


तहलका न्यूज /

हिसार: सुनील कोहाड़


जींद जिले के गांव दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल प्रांगण में गणित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन टारगेट कोचिंग सेंटर की तरफ से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में हिसार जींद जिले सहित अन्य जिलों के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों को 3100 रुपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 2100 रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1100 रुपए इनाम के रूप में देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा 4th से 10th पोजीशन हासिल करने वाले छात्रों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।







हिसार जिले के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढ़ाड के अंग्रेजी विषय के अध्यापक सोमबीर बूरा ने बताया कि टारगेट कोचिंग सेंटर की तरफ से गणित विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया था। जिसमें हिसार व जींद जिले सहित आसपास के सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में केवल दसवीं कक्षा के ही छात्र भाग ले सकते थे और प्रतियोगिता में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न 40 अंक के गणित विषय से लिए गए थे। जबकि 40 अंक के प्रश्न विज्ञान विषय से लिए गए थे और परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से ली गई।





इस प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढ़ाड की छात्रा नेहा पुत्री अशोक जांगड़ा ने आठवीं पोजीशन हासिल की। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूली छात्रों व अध्यापकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रतिभागी छात्रा का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।




हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |