गणतंत्र दिवस समारोह देखने गया युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात को आया महिला का फोन !
तहलका न्यूज /
हिसार सुनील कोहाड़
हिसार के महावीर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह देखने गया एक युवक अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात को एक महिला ने फोन कर बताया कि युवक बेहोशी की हालत में बालसमंद रोड़ पर है तो उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिसार शहर के कैमरी रोड़ स्थित माल कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा सुमित 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए महावीर स्टेडियम में जाने की बात कह कर घर से बाहर गया था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसके फोन पर फोन किया गया लेकिन उसका फोन बंद मिला। उसने और उसके दूसरे बेटे अमित नहीं उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर रात महिला का फोन आया और बताया कि उनका बेटा सुमित बालसमंद रोड पर है और उसकी हालत बहुत ही खराब है अगर समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया तो वह दम तोड़ सकता है। वहीं फोन पर सुमित की भी आवाज सुनाई दे रही थी जो कह रहा था कि पिताजी मुझे बचा लो वरना मैं मर जाऊंगा। अमित के साथ बाइक पर सवार होकर बताए गए ठिकाने पर पहुंचा तो देखा कि सुमित बेशुद्ध है तो वह उसे उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता सुरेश के अनुसार उसका बेटा अज्ञात प्रश्नों में बालसमंद रोड पर पहुंच गए और उसकी तबीयत खराब हुई तो वो मदद के लिए सड़क पर आ कर राहगीरों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसी ने नहीं रोकी तो वह गाड़ी के सामने आ गया उस घाटी में महिला सवार थी। जिसने फोन पर बात करवाई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks