स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा के इस जिले की नहरों के सुधारीकरण व पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए 28 करोड़ का बजट हुआ मंजूर : केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी !

 बढ़ेगी नहरों में पानी की क्षमता, घटेगी लीकेज : राव इंद्रजीत सिंह


तहलका न्यूज / रेवाड़ी 

 
जिले की नहरों के सुधारीकरण व उनके पानी की क्षमता को बढ़ाने के लिए 28 करोड़ रुपए का बजट  मंजूर हुआ है।  यह जानकारी देते हुए  केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नहरों के सुधारीकरण पर बजट खर्च होने के बाद रेवाड़ी जिले की नहरों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा और लीकेज को भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नहरों के सुधारीकरण के बाद टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।









केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले की नहरों के सुधारीकरण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दूरभाष पर बात कर जिले की नहरों के लिए बजट स्वीकृत करने को कहा था। राव ने कहा कि नहरों के सुधारीकरण के बाद पूरा पानी क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले की नौ नहरों का सुधारीकरण 28 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इन नहरों में बावल डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपए से किया जाएगा। इस नहर से खेड़ा मुरार, बावल हरचंदपुर, बालावास, रूध कालडावास, आसरा का माजरा व  मोहम्मदपुर आदि गांवों को लाभ होगा।








राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का कार्य साढ़े पांच करोड़ में पूरा किया जाएगा इस योजना से देवलावास, कमालपुर, हरीनगर, बिठवाना, धमलावास, डालियाकी, रामपुरा के लोगों को लाभ मिलेगा। झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर की मरम्मत करीब 2 करोड रुपए में की जाएगी जिससे बावल, मंगलेश्वर, दूल्हेड़ा कलां गांव को लाभ होगा। किशनपुर माइनर का सुधारीकरण सवा करोड़ रुपए में होगा इससे किशनपुर, रणसी माजरी गांव को लाभ मिलेगा। भाड़ावास सब माइनर पर करीब 60 लाख खर्च किए जाएंगे इससे ठोठवाल, डालियाकी, दाना आलमपुर गांव को लाभ मिलेगा। हसनपुर माइनर पर करीब 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे इससे बावल ढाणी के लोगों को लाभ मिलेगा। 







निखरी डिस्ट्रीब्यूटर के सुधारीकरण पर करीब 7 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे इससे रेवाड़ी,  कालका , मांढैया कला , बाम्बड,  मुरादपुरी, खडग़वास,  डूंगरवास,  रसगन  व मसानी के गांव को लाभ मिलेगा। जैतपुर डिस्ट्रीब्यूटर पर करीब सवा चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे इससे रेवाड़ी, कुतुबपुर, बीजेडी, हांसाका, सालियर कलां, जोनावास, बुढ़ाना, बुढानी, तातारपुर,  जोनावास, गोकलगढ़ रोजका  गांव को लाभ मिलेगा। राव ने कहा कि जिले की इन चेहरों पर ₹28 करोड़ खर्च होने के बाद नहरों के पानी की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा । इनकी गाद को निकालकर टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा ,क्षमता बढऩे से नहरों में पूरा पानी मिलने लगेगा।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |