स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में पैसों के लेन देन को लेकर मारपीट, युवक की मौत , नारनौंद क्षेत्र के युवक सहित चार युवकों पर मामला दर्ज ।

जींद में पैसों का हिसाब करने के बहाने बुलाकर मारपीट, उपचार के दौरान मौत !


तहलका न्यूज / जींद : सुनील कोहाड़



पैसों को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जिसके कारण व गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए स्थान में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।





हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।


मिली जानकारी के अनुसार जींद की भटनागर कॉलोनी  निवासी हर्ष का उसके साथियों के साथ पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को बार और उसके साथियों ने हर्ष को पैसों का हिसाब किताब करने के लिए जींद बठिंडा रेलवे लाइन के पास खाली प्लॉट में बुलाया और वहां पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इसकी सूचना उसके परिजनों को लगी तो उसको लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 






मृतक युवक हर्ष के भाई अनुज ने बताया कि बारू सट्टेबाजी का काम करता है। उसके भाई  हर्ष ने बारू से 4 लाख रुपए लिए हुए थे। हिसाब करने के नाम लेकर बारू और उसके साथियों ने हर्ष को बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई अनुज के ब्यान पर बारू, छर्रा, राहुल और टिंकू नाड़ा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






इस संबंध में जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन के मामले में हर्ष को बुलाकर उसकी पिटाई की गई थी। जिसके  कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |