स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान का ईनामी बदमाश चढ़ा हिसार के हत्थे, 20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारने के इरादे से आया था बदमाश !

रतिया से किया गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद ।

तहलका न्यूज / हिसार / फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ 


 रतिया में हनी इलेक्ट्रानिक के संचालक से फिरौती की रकम लेने आया था। आज रकम न मिलने पर उसका गोली मारने का इरादे से आए सुक्खा काहलों गैंग के गुर्गे संदीप सिंह उर्फ सोनू संधा को हिसार एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से पास से 1 अवैध पिस्तौल, 2 मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए है।



हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।


आरोपित संदीप उर्फ सोनू संधा ने पूछताछ ने बताया कि इन वारदातों में शामिल उसके अन्य साथी पहले ही पकडे़ जा चुके है। उसने रतिया स्थित हनी इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उस पर फायरिंग करवाकर डराया था। ताकि उससे आसानी से फिरौती मिल सके। लेकिन उससे अभी तक फिरौती की रकम नहीं दी थी। आज फिरौती नहीं दिए जाने पर वो उसको गोली मारने के इरादे से आया था। मगर वारदात करने से पहले ही एसटीएफ टीम हिसार ने उसे काबू कर लिया। इस संबंध में शहर रतिया फतेहाबाद में केस दर्ज करवाई शुरू कर दी है।







एसटीएफ हिसार इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2022 में फतेहाबाद जिला में एक के बाद एक जानलेवा हमला व फिरौती मांगने के चार अपराधों को अंजाम दिया। जिस पर अपराधी सोनू संधा पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इस पर पर फिरोती, लूटपाट व हत्या के प्रयास के करीब 15 मामले दर्ज है। इसमें फतेहाबाद के 4 मामलों में वांछित था। एसटीएफ की टीम में एएसआई कृष्ण कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार, रघुबीर सिंह, रविंद्र सिंह शामिल रहे।





इन वारदातों में रह चुका है शामिल


2012 मे फतेहाबाद में सुक्खा काहलों के साथ मिलकर 4.5 किलोग्राम सोना की लूट की थी।





2012 में बीकानेर में सुक्खा काहलों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मारी थी।



2012 में गैंगस्टर सुक्खा काहलों के साथ मिलकर अबोहर, पंजाब में इनोवा कार लूटी थी।


2012 मे अजीतवाल, पंजाब से सुक्खा काहलों के साथ मिलकर एक गाडी को लूटी थी।


2014 मे महाजन, बीकानेर राजस्थान में पुलिस के साथ मुठभेड हुई थी।



2014 मे नवांशहर, राजस्थान से ATM लूट की कोशिश की थी।


2014 मे अंबाला से वरना कार लूटी थी।


2014 में पीलीबंगा, राजस्थान से 150 ग्राम सोना व 10 किलोग्राम चांदी की लूट की थी।



2014 मे लुनकसर बीकानेर पैट्रोल पंप से 90 हजार की लूट की थी।


2014 में रोहट, पाली राजस्थान से 8 किलोग्राम चांदी की लूट की थी।


2019 में बीकानेर जेल से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |