नारनौंद क्षेत्र में बड़ा हादसा : नहर में गिरी कार, तीन की डूबने से मौत, एक घायल !
तहलका न्यूज : नारनौंद : सुनील कोहाड़
दिल्ली हिसार हाईवे पर पीपला पुल के पास एक कार कोहरे के कारण नहर में गिर गई। जिसके कारण कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बस थाना पुलिस और डीएसपी राज सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि मटको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।
जानकारी के अनुसार कार सवार पंजाब से गोहाना जा रही थी कि जैसे ही वो हिसार दिल्ली हाइवे पर रात को करीब 11 बजे पीपला पुल के पास पहुंचे तो अधिक कोहरा छाया होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार नहर में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि एक को समय रहते बचा लिया गया। मृतकों की पहचान गोहाना के गढ़ी उजाला खान निवासी राकेश, कृष्ण व मुकेश की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजसिंह व बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
hisar, murder, latest news, breaking news, hindi news, news, news today, haryana news, india news, latest hindi news, haryana murder news, haryana, murdered, rampal news, haryana news live, haryana news hindi, today news, punjab news, news in hindi, murders, murder case, murder on video, murder in rajasthan, december 19 news, viral news, sherman murder, haryana hisar news, hisar double murder news, news18 haryana, murder news hisar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks