स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रुपए दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले फतेहाबाद जिले के युवक को हिसार पुलिस ने दबौचा !



तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़ 


 रुपए दोगुना करने का लालच देकर ठगी से रुपए छीनने वाले एक आरोपित को हिसार सीआईए पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस वारदात में चुने गए रुपए वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी मोबाइल फोन सहित अन्य सामान व अन्य आरोपियों को पुलिस वाले पकड़ कर जेल भेज चुकी है।



हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।


     हिसार की सीआईए पुलिस टीम  ने रुपए दुगने करने का लालच देकर पैसे छीनने के मामले में आखरी छ्ठे आरोपित जांडली खुर्द फतेहाबाद निवासी हरस्वरूप  को  थाना अग्रोहा में आईपीसी की धारा 379A/406/420 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 256 दिनाक 23.06.2022 में गिरफ्तार किया गया है।






     सहायक उप निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपित हरसवरूप वारदात में शामिल था और इनोवा गाड़ी के पीछे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में नकली पुलिस बने बलराज के साथ था। पुलिस टीम ने आरोपित हरस्वरूप से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन और छीने गए रुपए में से 5 हजार रुपए बरामद किए है।  आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त अभियोग में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयोग इनोवा गाड़ी, स्विफ्ट गाड़ी और नकली नोट बरामद किए जा चुके है। 







   उल्लेखनीय है कि गांव न्योली खुर्द निवासी कपिल जो खेती बाड़ी का काम करता है । कपिल के पास  एक अक्षय नामक व्यक्ति के नाम से कई दिनों से रुपए डबल करने के नाम से फोन आ रहे थे। फोन करने वाला व्यक्ति कह रहा था कि हमने रुपए डबल करने की कंपनी बनाई हुई है जो आपको एक नंबर में रुपए डबल करके देती है। अगर आप आप मुझे एक लाख रूपये दोगो तो मै तुम्हे डबल करके दो लाख रूपये दूगा।







 इसके लिए कपिल को रूपये लेकर जिस स्थान पर बुलाए, वही पर उसे आना होगा।  दिनांक 23.06.22 को कपिल के पास बलराज नामक व्यक्ति ने फोन कर उसे चार लाख लेकर अग्रोहा बुलाया और पहुंचने पर फोन करने को कहा। कपिल अपने घर से एक लाख रुपए लेकर अग्रोहा मोङ पुल के पास पहुच उसी नंबर पर फोन किया तो उसकी बात अक्षय नामक व्यक्ति से हुई। फोन पर उन्होंने कपिल को मीरपुर बस स्टैड बुलाया। मीरपुर बस स्टैंड पर कपिल को एक विनोद नामक युवक मिला और गली में खड़ी इनोवा गाड़ी में पैसे सहित आकर पैसे काउंट करवाने के लिए बोला और कहा कि गाङी में ही कागज कार्यवाही करके आपको रूपये डबल करके दे देगे। 


हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।



जैसे ही कपिल गाड़ी में बैठा तो गाड़ी में पहले से बैठे तीन युवकों ने उस से एक लाख रुपए छीन लिए और उसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई और उसमे एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठा था। इनोवा गाड़ी में बैठे व्यक्तियों ने पुलिस आने के बारे में चिल्लाकर कपिल को गाड़ी से नीचे धकेल एक लाख रुपए लेकर भाग गए। कपिल की शिकायत पर थाना अग्रोहा में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |