हिसार, फतेहाबाद, सिरसा सहित राजस्थान में नशा सप्लाई करने वाला नशा तस्कर 2 करोड़ रुपए की हेरोइन चिट्टा सहित गिरफ्तार !
हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित एक युवक गिरफ्तार !
बरामद हेरोइन/चिट्ठा की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए
तहलका न्यूज : सुनील कोहाड़ / हिसार
पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एक बड़े कारोबारी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जबकि आरोपित का परिवार नशे की तस्करी का बड़ा कारोबार करता है और वह हिसार सिरसा फतेहाबाद और राजस्थान में नशा सप्लाई करते हैं और उनके संबंध विदेशों से है जो उनके पास नशे की खेप पहुंचाने का काम करते हैं।
हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।
पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान बस स्टैंड गांव कोहली मोजूद थी कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर भादु गैस एंजसीं, खैरमपुर रोड, सदलपुर के पास खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के खैरमपुर रोड सदलपुर स्थित भादु गैस एजेंसी के पास पहुंची तो एक युवक जिसने हरे रंग की जैकट और काले रंग की लोयर पहन रखी थी। वह पुलिस टीम को देख तेज-तेज कदमों से ढाणीयों में बने पक्के रास्ते की तरफ जाने लगा।
जिसको पुलिस टीम ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रविन्द्र उर्फ भोला पुत्र कृष्ण वासी ढाणी सदलपुर बताया। नियमनुसार राजपत्रित अधिकारी डा0 संपत सिंह V.S कार्यालय G.V.H आदमपुर, हिसार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उक्त रविंद्र उर्फ भोला द्वारा पहनी गई जैकेट की जेब से एक पॉलिथिन की थैली से नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त रविंद्र उर्फ भोला के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपित का परिवार भी नशीले पदार्थों का व्यापार करता है। आरोपित के पिता भी नशीला पदार्थ बेचने का काम करते थे। आरोपी पॉलिटेक्निक हिसार से सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक है। आरोपी भादू गैस एजेंसी के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था जिसे पुलिस ने काबू किया। आरोपित रविंद्र उर्फ भोला, इसका भाई प्रदीप उर्फ बिन्दू और चाचा के लड़के अमरदीप उर्फ पवन तीनों मिलकर दिल्ली से हेरोइन/चिट्ठा लेकर आते है और महंगे भाव में नशा तस्करों को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व राजस्थान के बीकानेर और हनुमानगढ़ में हेरोईन/ चिट्टा की सप्लाई करते हैं।
नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कड़ा प्रहार करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने एएसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में भादु गैस एंजसीं, खैरमपुर रोड, सदलपुर के पास से एक युवक को 500 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है।
आरोपित कुछ दिन पहले दिल्ली से एक विदेशी नागरिक से लगभग एक किलो ग्राम हेरोइन/चिट्ठा खरीद कर लाए थे। जिसमे से 400 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा अलग-2 नशा तस्करों को लगभग 2200 रुपये ग्राम के हिसाब से बेच दिया। प्रदीप उर्फ बिन्दु को क़रीब 10/15 दिन पहले हरोईन चिट्टा के एक अभियोग में बीकानेर पुलिस पकड़ कर ले गई और अमरदीप उर्फ पवन का 25 ग्राम हेरोइन के साथ 11.01-2023 को नारकोटिक सैल हिसार ने गिरफ्तार किया था। आरोपित नाइजीरियन नागरिकों से फेसबुक आदि सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते है। फिर उनसे हेरोइन/चिट्ठा खरीदते है। आरोपित पिछले 2 साल से नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त है। आरोपित से गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
आपका अपना चैनल
हरियाणा और देश विदेश की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें
*आरोपित रविन्द्र उर्फ भोला पुत्र कृष्ण वासी सदलपुर जिला हिसार उम्र 28 साल के खिलाफ निम्न मुकदमें दर्ज है:-*
1 मु.न. 284 दिनांक 20.10.2012 धारा 279,336,337IPC थाना आदमपुर हिसार
2. मु.न. 291 दिनांक 27-07-2018 धारा 21(B).6185 NDPS ACT थाना सदर फतेहाबाद
3.मु.न. 416 दिनांक 27-7-2018 धारा 21(B) 61.85 NDPS ACT. थाना शहर फतेहाबाद।
4. मु.न. 59 दिनांक 10.02.2020 धारा 21.61, 85 NDPS ACT थाना सिविल लाइन सिरसा
5. मुन 02 दिनांक 02-01-2022 धारा 21 (A)/ 61-85 NDPS ACT. थाना आदमपुर हिसार।
6. मु.न. 322 दिनांक 2022 धारा 21 (B)/ 27A/61/ 85 NDPS ACT थाना आदमपुर हिसार
*हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत पर है :-*
1.मु.न. 21 दिनांक 14-01-2023 धारा 21 (C) 61.85 NDPS ACT थाना आदमपुर हिसार
Drug peddler who supplied drugs in Rajasthan including Hisar, Fatehabad, Sirsa arrested along with heroin chitta worth Rs 2 crore, Breaking news Haryana, Haryana news Today, latest news Hisar, Haryana news Today live, Hindi news haryana, Sirsa News Today, Fatehabad news Today, rajasthan news Today, latest news Rajasthan, India news Today live, Hindi news in India,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks