स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दिल्ली भटिंडा रेलवे ट्रैक पर रोहतक के पास रेल के छः डिब्बे पटरी से उतर पलटे, रेल यातायात प्रभावित !


तहलका न्यूज / ऱोहतक


दिल्ली बठिंडा रेलवे मार्ग पर रोहतक जिले के गांव समर गोपालपुर के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतर गए और पलट गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी व आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के पलटने से  रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण दिल्ली रोहतक बठिंडा रेलवे मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और काफी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 







दिल्ली बठिंडा रेल मार्ग रोहतक जींद होते हुए जाखल से पंजाब में प्रवेश करता है और बठिंडा तक जाता है। इस रेलवे ट्रैक पर रेलवे के आगमन को‌ सुगम बनाने के लिए डब्ल रेलवे ट्रैक बनाया हुआ है ताकि आने जाने वाली रेलगाड़ियों को कोई दिक्कत ना हो। दिल्ली से बहादुरगढ़ के रास्ते तो करवाने वाले रेल मार्ग पर रविवार को मालगाड़ी के छः डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। जिसके कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेलवे ट्रैक से क्षतिग्रस्त होने से दोपहर को रद्द करना पड़ा जबकि इस रूट पर चलने वाली चार ट्रेनें देरी से चल रही हैं।







इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक को ठीक करने में जुट गए साथ ही पटरी से उतरे हुए मालगाड़ी के डिब्बों को एक तरफ करने में लग गए ताकि इस रुप से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को कोई बाधा उत्पन्न ना हो। 






रोहतक रेलवे स्टेशन के SS बीएस मीना ने कहा कि रेलवे कर्मचारी ट्रैक को ठीक करने का काम कर रहे हैं। साथ ही पटरी से उतरे डिब्बों को हटाकर साइड किया जा रहा है ताकि अन्य ट्रेनों के लिए रास्ता बनाया जा सके। जल्द ही ट्रैक ठीक कर दिया जाएगा।




ये ट्रेन हुई प्रभावित


दिल्ली-जींद स्पेशल ट्रेन रद

इंटरसिटी रद

पतलाकोट एक्सप्रेस - लेट

अंडोमान एक्सप्रेस - लेट

दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट - लेट

दिल्ली इंटरसिटी - लेट 



आपका अपना चैनल

हरियाणा और देश विदेश की बड़ी खबरें देखने के लिए नीले रंग की लाईन पर टच करें



Breaking News Haryana, Rohtak Six coaches derail near Rohtak on Delhi-Bhatinda railway track, rail traffic affected, Rohtak News Today, Jind news live, tahalka news Haryana, Haryana news Today, latest news Rohtak, Taja khabar Rohtak, Rohtak ki taja khabar, Haryana news Hindi, India news Today, live News today,





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |