हांसी के नजदीकी गांव में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या !
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
हांसी के नजदीकी गांव पुट्ठी मंगल खां में एक युवक ने अपना ही बड़े भाई का गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची परसों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर मृतक के छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हिसार पढ़ने वाली दो छात्राएं फरार, फोन पर परिजनों को दी शादी की सूचना। देखें वीडियो ।
पुलिस को दिए बयान में पुठ्ठी मंगल खां निवासी रिंकू ने बताया है कि उसका पति कृष्ण मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। जबकि उसका देवर टिंकू गांव से हांसी तक आटो रिक्शा चलाता है। शनिवार को उसका पति कृष्ण और देवर टिंकू अपने एक रिश्तेदार के साथ देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर आए थे। जब वह आवाज सुनकर बाहर आई तो टिंकू अपने भाई कृष्ण को ऑटो से नीचे उतार रहा था लेकिन नशे में धुत होने के कारण कृष्ण को संभाल नहीं पाया और कृष्ण जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद नशे में धुत टिंकू अपने बड़े भाई कृष्ण के ऊपर बैठकर गला दबाने लगा।
जब उसको छुड़वाने के लिए उसने प्रयास किया तो टिंकू ने उसको पकड़कर जबरदस्ती से घर में बंद कर दिया और बाद में उसके पति की गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिंकू के बयान पर मृतक कृष्ण के छोटे भाई टिंकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित गिरफ्त से बाहर है।
Hansi news Younger brother committed murder in village near Hansi, Hansi news Today, latest news Hisar, Hisar news Today, latest news Hansi, murder news Today in Hisar, Haryana news Today, Hisar ki taja khabar, Taja khabar Hansi

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks