हांसी पुलिस ने नारनौंद हलके के गांव के व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार, हिसार पुलिस ने सिविल अस्पताल मोड़ पर अवैध पिस्तौल सहित किया काबू !
हांसी हिसार पुलिस ने अलग अलग मामलों में अवैध पिस्तौल सहित दो काबू
हांसी, हिसार : सुनील : कोहाड़ / तहलका न्यूज
आए दिन हर जिले से अवैध हथियारों सहित बदमाश पकड़े जा रहे हैं । इससे लग रहा है कि हरियाणा में अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप आई हुई है और बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
हांसी सीआईए 2 की टीम ने एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सही बोला निवासी संदीप उर्फ बिंदा बिंदा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संदीप के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले हत्या हत्या प्रयास आर्म्स एक्ट इत्यादि पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
वहीं हिसार स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल मोड़ से एक युवक को लोडेड अवैध पिस्तौल सहित काबू किया।
एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान सिविल अस्पताल मोड़ पर मोजूद थी कि सिविल अस्पताल की तरफ से एक लड़का आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ज्ञान विहार कॉलोनी मंडी आदमपुर निवासी राजकुमार उर्फ मोटू बताया। तलाशी लेने पर राजकुमार उर्फ मोटू की जेब से एक लोडेड अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। जिसे खाली करने पर अवैध पिस्तौल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लेकर राजकुमार उर्फ मोटू के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि बरामद अवैध हथियार बारे पूछताछ करने पर आरोपित राजकुमार उर्फ मोटू ने बताया कि उसके भाई संजय ने अपने दोस्त सुनील उर्फ बादल के साथ मिलकर आदमपुर निवासी बबलू पंजाबी की हत्या की थी। आरोपित का भाई संजय सजायाफ्ता है। आरोपित ने बताया कि बबलू पंजाबी की तरफ से उसे डर है उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार अपने पास रखे हुए था। आरोपित पर थाना आदमपुर में दो लड़ाई झगड़े और दो शराब तस्करी के मामले पहले से ही दर्ज है। आरोपित को पूछताछ उपरान्त अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks