जगत में खुशहाली लाए नववर्ष - Welcome 2023
आज नववर्ष 2023 का आगमन हो गया है, दुनिया में आज के दिन को लेकर उल्लास है, नए सपने हैं। आज का दिन एक तरह से नए संकल्पों का भी दिन है। नए संकल्पों को हर व्यक्ति, पूरा परिवार, समाज व देश चुनता है। शादी-विवाह, बच्चे, नई नौकरी, नए कारोबार, नई-नई यात्राएं करने व खुशियां हासिल करने की एक लंबी श्रृंखला नया साल शुरू होते ही चल पड़ती है। इस दिन के लिए प्रार्थना है, नववर्ष आप सबके संकल्पों को पूरा करे, परिवार, समाज, देश सब खुशहाल हो। डेरा सच्चा सौदा में साल के इस पहले महीने जनवरी माह का अपना ही महत्व है, जनवरी माह की 25 तारीख को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने अवतार धारण किया और पूरी कायनात को अपने रूहानी प्रकाश से आलोकित किया। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के अवतार माह को करोड़ों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा की साध- संगत बहुत ही श्रद्धा, उल्लास व सेवा भावना से ओतप्रोत होकर मनाती है। इस महीने में जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र देकर उनकी संभाल की जाती हैं, बेसहारों को घर बनाकर दिया जाता है, गरीब कन्याओं को शादियां, बच्चों को खेलने व पढ़ने की सामग्री दी जाती है। हजारों लाखों लोगों को नशामुक्त किया जाता है। इस सबके अलावा पूज्य हजूर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां व पूरी साध संगत परहित में करोड़ों रुपये परमार्थ खर्च कर मानवता भलाई के 147 कार्य करते हैं व इस कारवां को पूरा साल मानवता भलाई के कार्यों से न केवल जारी रखा जाता है बल्कि समय-समय पर समाज की आवश्यकता अनुसार नए संकल्प लिए जाते हैं। अभी डेरा सच्चा सौदा समाज में नशे की बुराई को खत्म करने के लिए 'डेप्थ' अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है, जो युवा नशे की दलदल में फंस गए हैं, उन्हें नशामुक्त करने के लिए उनका इलाज करवा रहे हैं, जिनकी नशामुक्ति हो चुकी है उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए 147 मानवता भलाई कार्यों से जोड़कर उनका पूरा जीवन संवारा जा रहा है। देश के हर नागरिक को डेरा सच्चा सौदा की डेप्थ मुहिम में अपना सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए व स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना तन-मन-धन से सहयोग कर वर्ष 2023 को देशवासियों व पूरी दुनिया के लिए नशामुक्त स्वर्णिम वर्ष के रूप में स्थापित करना चाहिए ताकि पूरा जगत खुशहाल हो जाए। सच कहूँ के समस्त पाठकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
संपादक


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks