स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बड़ी खबर : देर शाम Mdu रोहतक के छात्र ने पीजी के कमरे में लगाई फांसी, विजय नगर स्थित पीजी में रहकर करता था पढ़ाई !

 



रोहतक/ तहलका न्यूज



रोहतक की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय mdu से बीटेक  b.tech कर रहे एक छात्र ने विजयनगर स्थित पीजी pg के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या suside कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।






मिली जानकारी के अनुसार महम क्षेत्र के गांव किशनगढ़ निवासी हितेश  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से बी टेक के द्वितीय वर्ष का छात्र था और वह विजयनगर स्थित एक पीजी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की देर सांय उसने पीजी के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दे दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और fsl टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। ताकि हत्या या फिर आत्महत्या के कारणों की तह तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई क्योंकि परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस की आगे की आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |