गोरखपुर में प्रेमी जोड़े को मिली टुकड़े टुकड़े करने की धमकी, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, लड़की के मामा पक्ष के डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज!
फतेहाबाद: तहलका न्यूज
फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर के युवक ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस मामले में तीन साल बाद चिंगारी उस समय भड़क उठी जब प्रेम करने वाला करने वाला विकास अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ गांव आना चाहता था। तो करीब डेढ दर्जन लोगों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की और धमकी दी थी कि अगर वह दोनों गांव में आए तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन नामजद लोगों सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गोरखपुर निवासी विकास ने करीब तीन साल पहले ममता से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी के 3 वर्ष बाद अब विकास की बहन की शादी तय होगी तो विकास अपनी छोटी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर आने का कार्यक्रम बनाया तो इसकी भनक ममता के मामा को लग गई। उसने धमकी दी है कि अगर गोरखपुर गांव में कदम रखा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।
प्रेमी जोड़े के गांव में आने से पहले ही आरोपित पक्ष ने विकास के परिजनों पर रविवार को गोरखपुर के पास हमला कर दिया। गांव खारिया निवासी जयबीर व उचाना खुर्द के ऋषिपाल व संदीप कुमार का मोटरसाइकिल रुकवाया और उन पर डंडों से हमला कर दिया था। वहीं, विकास और ममता के गोरखपुर में आने पर भी इंजाम भुगतने की धमकी दी । पुलिस ने जयबीर की शिकायत पर रवि, अभिषेक, अजय, अमनदीप उर्फ मोनू, रोहताश, सनी उर्फ मिता, सुमित उर्फ टली, बलविंदर दिला, सनी पुत्र सतबीर, सुमित, सुशील उर्फ शालू, रोबिन व पांच अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 सहित के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी को दी शिकायत में विकास की पत्नी ममता ने बताया है कि 13 मार्च 2019 को प्राचीन श्रीशिव मंदिर पंचकूला में प्रेम विवाह करने के बाद परिवार व मामा पक्ष के लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने पर वे महाराष्ट्र चले गए थे। अब 11 जनवरी को विकास की छोटी बहन की शादी है और उसके माता पिता बीमार हैं। इसलिए वह गोरखपुर आना चाहते हैं। उनकी एक साल की बेटी भी है। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मामा ने गांव गोरखपुर में आने पर टुकड़े-टुकड़े कर देने का धमकी दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को भूना पुलिस थाने में बुलाया था। इसी बीच ममता के ननिहाल पक्ष के लोगों ने विकास के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया।
ममता का ननिहाल जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखां में है। परंतु उसके मामा का परिवार पिछले कई सालों से फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर में आकर बसा हुआ है। मगर इसके बावजूद झगड़े की आशंका के चलते पुलिस ने केस दर्ज करके सतबीर सिंह, सोनू व सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया था।
इस संबंध में भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि प्रेम विवाह के चलते लड़का व लड़की पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया है। प्रेमी जोड़ा शादी के बाद गांव में नहीं आया। लेकिन लड़का अपनी बहन की शादी में आने की इच्छा जताई तो उसके रिश्तेदार पर मोटरसाइकिल रोककर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही हैं।
गौरतलब है कि विकास और ममता शादी करने के बाद महाराष्ट्र चले गए थे और उन दोनों के एक बेटी भी है। शादी के बाद ममता के परिजनों ने उनसे संबंध तोड़ दिया। ममता का मामा गांव गोरखपुर में रहने के कारण अपनी भांजी को गांव की बहू के रूप में देखना रास नहीं आ रहा। ऐसे में विकास की बहन की शादी की धमकी दी कि अगर वह दोनों गांव में आए तो इसके अंजाम बुरे होंगे। विकास के परिजनों ने इसकी सूचना विकास व ममता को दी। ममता ने 7 दिसंबर को फतेहाबाद के एसपी को पत्र लिखकर उनकी जान की रक्षा करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही एसपी ने संज्ञान लेते हुए भूना के थाना प्रभारी कोई मामले में नजर रखने की हिदायत दी थी। इसको लेकर भूना थाना प्रभारी अनुप सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को गुना थाने में बुलाया था। लेकिन उससे पहले ही ममता के मामा पक्ष के लोगों ने विकास पक्ष के 3 लोगों पर हमला कर दिया।
Haryana Fatehabad news Gorakhpur, the loving couple received threats to break them into pieces, latest news Haryana, Haryana news Today, Hisar news Today, latest news Fatehabad, Fatehabad news Today, Taja khabar Haryana, Jind news Today, latest news Jind, Gorakhpur News Today,
Fatehabad news today, Fatehabad Bhaskar Today, Fatehabad Amar ujala today, Fatehabad की ताजा खबर Today live, सिरसा भास्कर टूडे, दैनिक जागरण फतेहाबाद सिटी, अमर उजाला टूडे,
फतेहाबाद की ताजा खबर Today Live
दैनिक भास्कर हरियाणा Today
फतेहाबाद भास्कर न्यूज़ पेपर today
फतेहाबाद भास्कर न्यूज़ पेपर Today pdf
फतेहाबाद न्यूज़ लाइव टीवी
फतेहाबाद न्यूज़ अमर उजाला टुडे
फतेहाबाद जागरण e Paper Today
फतेहाबाद जागरण टुडे
दैनिक भास्कर हरियाणा Rewari today
फतेहाबाद केसरी
फतेहाबाद जिला
फतेहाबाद जिले के गांव
दैनिक भास्कर हरियाणा PDF Download
Haryana News

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks