स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव से सैकड़ों बोतल अवैध शराब सहित गाड़ी सवार गिरफ्तार !

  


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


एक्साइज स्टाफ हांसी की टीम नारनौंद क्षेत्र में अवैध शराब को पकड़ने के लिए गश्त कर रही थी कि जैसे ही टीम गांव खेड़ी रोज पहुंची और शक जाहिर होने पर गाड़ी की तलाशी ली। तो उसके अंदर से सैकड़ों बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। टीम ने जब उसके परमिट व उससे संबंधित कागजात मांगे तो कोई भी  नहीं दिखा पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









 


एक्साइज  स्टाफ हांसी की टीम नशा तस्करों को पकड़ने के लिए गश्त कर रही थी कि जैसे ही टीम मिलकपुर वाटर पार्क के पास पहुंची तो एक गाड़ी शक होने पर उसे रोक कर तलाशी ली तो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी सवार से पूछा कि शराब कहां लेकर जा रहा है और इसके काम साथ कहां है तो वो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और ना ही शराब से संबंधित कोई परमिट या अन्य कागजात दिखा पाया। 








पुलिस ने गाड़ी शराब को कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में लिया और शराब की वोटों की गिनती की तो पाया की गाड़ी में 240 ठेका शराब देसी बरामद हुई। एक्साइज स्टाफ हांसी की टीम आरोपित को पकड़कर नारनौंद थाने लेकर आई और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान खेड़ी रोज निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। जोकि मिलकपुर से नारनौद की तरफ गाड़ी नंबर Hr 21  G 8829 में अवैध रूप से शराब भरकर आ रहा था। उसके खिलाफ थाना नारनौद  में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।






Haryana Hisar news Car rider arrested with hundreds of bottles of illegal liquor from village of Narnaund area, narnaund news Today, Hansi news Today, Hisar news today, latest news Hisar, Haryana news Hindi, latest news Hansi, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |