हांसी के नजदीकी गांव के युवक से आनलाईन फ्राड करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस रिमांड में खोलेगा राज !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे अपराधी किस्म के लोग भी अपराध करने के लिए नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं। अपराधिक प्रवृत्ति के लोग माहिर हो चुके हैं कि ठगी करने के लिए किसी भी तरीके से व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उसको ठगी का शिकार बना ही लेते हैं। ऐसा ही मामला हांसी के नजदीकी गांव में उमरा के युवक के साथ हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दिल्ली के एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों व उनके द्वारा की गई ठगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
उमरा गांव का विक्रांत ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया था उसने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले को ट्रेस किया और दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 निवासी मयूर को आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम सहित अन्य के साथ कई बार फ्रॉड किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से उसके साथियों के ठिकानों उनके नाम इस मामले से जुड़े अन्य सवाल जवाब कर पूछताछ की जाएगी।
Haryana Delhi news Online fraud with a young man from a village near Hansi, caught by the police, the secret will be revealed in police remand, Delhi news today, latest news Haryana, latest news Hisar, latest news Hansi, taaja khabar Haryana, taaja khabar Hisar, taaja khabar Hansi, umra gaon news, online fraud news, Today latest news Hisar, Hisar news Today, live news Today, breaking news Delhi, Delhi NCR News Today, breaking News Today, breaking News Haryana, cyber thag, cyber fraud, how to cyber fraud, Haryana mein cyber fraud, Hisar mein cyber fraud, Hansi mein cyber froad, India mein cyber froad,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks