भारी मात्रा में सुल्फा व गांजा सहित बाइक सवार काबू
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने सिरसा चुंगी हिसार से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को 190 ग्राम चरस (सुल्फा) और 1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित काबू किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह में बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक नशीला पदार्थ लेकर बस स्टैंड हिसार की तरफ से सिरसा रोड की तरफ जाएगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के सिरसा चुंगी पर नाकाबंदी कर बताए गए हुलिए अनुसार हिसार बस स्टैंड की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सैनियान मोहलाह निवासी मोहित बताया। नियमनुसार प्रधानाध्यापक जीजीएचएस, खरड़ अलीपुर की मोजुदगी में तलाशी लेने पर मोहित के कब्जे से काले रंग के बैग में 190 ग्राम चरस (सुल्फा) और 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद 190 ग्राम चरस (सुल्फा) और 1 किलो 200 ग्राम गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोहित के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित को आगामी जांच के लिए कल पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जायेगा।
Haryana Hisar news Bike rider caught with huge amount of sulfa and ganja, Hisar news today, latest news Hisar, Hisar news in Hindi, Hindi news haryana, crime news Hisar, taaja khabar Hisar, Bhaskar news Hisar, Amar ujala news Hisar, Dainik Jagran news Hisar, Hisar Bhaskar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks