हिसार: अवैध पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सीआईए पुलिस हिसार ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में बात कर रही है आखिरकार युवक यह अवैध पिस्तौल कहां से लेकर आया था और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान कैंची चौक हिसार मौजूद थी कि उसी समय सेक्टर 1/4 रायपुर रोड़ की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। पुलिस टीम को उक्त युवक पर शक हुआ और उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिव नगर हिसार निवासी संदीप उर्फ धोनी बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर संदीप उर्फ धोनी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर संदीप उर्फ धोनी के खिलाफ थाना एचटीएम में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
A youth arrested with illegal pistol, Hisar news today, latest news Hisar, crime news Hisar, Hisar news, Today latest news Hisar, Bhaskar news Hisar, 315 Bor pistol, how to 315 Bor pistol, what is pistol, how to gun, criminal boy, criminal story, criminal history, Raipur Road, Shiv colony, Shiv Nagar,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks