स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार :चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा कपड़े व रुपए बरामद !


 हिसार: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़

     थाना एचटीएम पुलिस ने 12 क्वार्टर रोड गली नंबर 18 स्थित मकान में हुई चोरी के मामले में आरोपित सागर उर्फ सरकारी को थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 380 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 1173 दिनाक 16.12.2022 में गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।




     मुख्य सिपाही जय प्रकाश ने बताया कि थाना एचटीएम में 12 क्वार्टर रोड गली नंबर 18 निवासी विकास कुमार ने 15.12.2022 को उसके मकान से पुराने कपड़े, जूते और पैसे चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 15.12.2022 को 12 क्वार्टर रोड गली नंबर 18 स्थित मकान से 2060 रुपे और पुराने कपड़े चोरी किए थे। आरोपी नशे का आदि है। पुलिस ने आरोपी से चुराई गई धनराशि में से 410 रुपए और कपड़े बरामद किए है। 





    आरोपित ने पहले भी काफी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपित 16.06.2019 को शिव नगर हिसार स्थित एक मकान में चोरी करने की नियत से घुसा था। परंतु मकान मालिक के जाग जाने के कारण वहा से भाग गए । जिसके बारे में आरोपित के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 451 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आरोपित ने शिव नगर, मिलगेट हिसार से मोबाइल फोन और पैसे चोरी किए थे। जिसके बारे में थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपित जमानत पर रिहा था। आरोपित को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |