स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने किन किन जिलों में गरज के साथ गिरेंगी बारिश की बूंदें।

15 नवंबर के बाद तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड ठिठुराएगी ! 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


दिल्ली एनसीआर व हरियाणा के साथ साथ उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों में ठंड की दस्तक हो चुकी है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अगर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार से 15 नवंबर तक हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में परिवर्तन होगा और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 








मौसम विशेषज्ञ डॉ. चद्रंमोहन ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में ठंड बढऩे लगी है। जिसके कारण सुबह व शाम को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रविवार को पंजाब के ऊपर एक विभोक्ष के सक्रिय होने से हवाओं का रूख बदलकर पूर्वी हो जाएगा। जिससे पंजाब के साथ लगते जिले सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बाकि जिलों सहित दिल्ली एनसीआर में बादलवाही साफ तौर पर देखी जाएगी। वहीं पहाड़ी ईलाकों में तेज हिमपात हो सकता है और 15 नवंबर के बाद फिर से हवाओं का रूख उत्तर पश्चिमी हो जाएगा। जिससे पहाड़ों से हवाएं ठंड अपने चरम पर पहुंच जाएगी। जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे खिसकने का अनुमान लगाया जा रहा है। 







Delhi NCR & Haryana Punjab mausam ki Jankari, Haryana Wrather Update, Delhi NCR Weather Update, Punjab Weather Update, UP Weather update, Himachal & Jammu & Kasmir Weather Update, Delhi News Today


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |