स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मनोहरपुर के पास सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत !

 


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 

जिले के नजदीकी गांव मनोहरपुर  के पास कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच  कर रही है।











 पुलिस को दिए ब्यान जींद जिले के गांव बरसाना निवासी सोहनलाल ने बताया कि 12 नवंबर की शाम को वो और उसका भाई भूप सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए  मनोहरपुर गांव में आए हुए थे। रात को जब दोनों अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर पर जा रहे थे तो गांव मनोहरपुर से बरसाना लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछल कर सड़क के किनारे कच्चे में जा गिरा, जबकि उसका भाई सड़क पर ही गिर गया। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने भाई भूप सिंह को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया । डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |