फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ पर लटका हुआ मिला जींद जिले के व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट के आधार पर 25 के खिलाफ मामला दर्ज !
फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
टोहाना के टाउन पार्क के सामने खाली पडे़ प्लॉट में खड़े पेड़ से एक बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृतक की जींद जिले के गांव कुचराना निवासी वीरभान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दो दर्जन से अधिक लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुचराना निवासी सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को उसके पिता का शव मिलने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में जांच करने पर उसके पिता की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें 25 लोगों द्वारा मकान में तोड़फोड़ करना, जान से मारने की धमकी देने के कारण सुसाइड करना बताया है।
सुशील ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके बडे़ भाई गुरनाम ने पंजाब के बनारसी गांव की रहने वाली मनप्रीत से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जोकि मनप्रीत उनके गांव की भांजी है, जिसके बाद से लड़की के मामा ने कई बार पंचायतें बुलाई। सुशील ने आरोप लगाते हुए बताया कि शीशपाल उर्फ भोलू सरपंच, रमेश कुमार, सतपाल फौजी, अनूप आदि पंचायतों में शामिल रहे हैं और उन्होंने उनके परिवार पर काफी दबाव बनाया तथा उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी जिस कारण उसके पिता वीरभान मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। उसके पिता 12 नवंबर को रात को करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चले गए थे। जिनका शव टोहाना में पेड़ पर लटका हुआ मिला है।
25 लोगों के नाम सुसाइड नोट में दर्ज
पुलिस ने मृतक के पास मिले सुसाइड नोट व परिजनों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के बेटे के अनुसार उसके पिता ने सुसाइड नोट में शिशपाल सरपंच, रमेश, चंद्रभान, रामेश्वर, रामेशर, भीरा, प्रेमा, रामनिवास दिवाना, नरेश, चांदी राम, सतपाल, सता, प्रवीण किस्मत, दलजीत, धर्मबीर राम, अनुप, मनोज, ऋषिया, पकंज, सतीश, डविड, अनिल, बलिंदर व अन्य के नाम शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया, जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
Haryana > Jind>News>Fatehabad>Suicide > Jind district's man's body found hanging on a tree in Fatehabad's Tohana, case registered against 25 on the basis of suicide note, Hindi News › Haryana › Fatehabad › Elderly Of Jind Commits Suicide In Tohana Of Haryana

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks