स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद सहित राजस्थान में हेरोईन, अफीम की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार व नशा तस्करी के कई मामलों में वांछित!

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भादरा और राजस्थान के हनुमानगढ़ में दर्ज हैं अनेक मामले !



Hindi News> Haryana>Hisar>Main supplier of heroin arrested in Hisar, Sirsa, Fatehabad

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार पुलिस ने हेरोईन, अफीम सहित अन्य नशे की तस्करी करने के मामले में एक वांछित आरोपित को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपित पर विभिन्न थानों में नशा तस्करी, अवैध हथियार रखने व लड़ाई झगड़ा करने के अनेक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने आदमपुर क्षेत्र के गांव सदलपुर निवासी कृष्ण से बरामद हेरोईन के मामले में गिरफ्तार किया है। 












नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने आदमपुर क्षेत्र के मुख्य हेरोइन/चिट्ठा सप्लायर चूली खुर्द हाल टिब्बा बस्ती मंडी आदमपुर निवासी देवेंद्र उर्फ डीके को थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 19 दिनाक 11.01.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 








     टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके आदमपुर क्षेत्र का मुख्य नशा सप्लायर है। देवेंद्र उर्फ डीके हेरोइन/चिट्ठा, अफीम आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। नशा निरोधक पुलिस टीम ने 11.01.2022 को गांव सदलपुर से 30 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित गांव सदलपुर निवासी कृष्ण को काबू किया गया था। बरामद 30 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर कृष्ण के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 19 दिनाक 11.01.2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में सदलपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि उसने यह हेरोइन/चिट्ठा मंडी आदमपुर निवासी देवेंद्र उर्फ डीके से खरीदा था। कृष्ण की निशानदेही पर देवेंद्र उर्फ डीके को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। 















    एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपित देवेंद्र उर्फ डीके नशीले पदार्थों का व्यापार करता है। आरोपित पर पहले भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़े के अभियोग अंकित है। आरोपित ने 14.06.2022 को 50 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा लाइन पार मंडी आदमपुर निवास कपिल उर्फ बादल को 50 हजार रुपए में बेचा था। जिसे कपिल उर्फ बादल ने थोड़ी थोड़ी मात्रा में अलग अलग बेच दिया। हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने कपिल उर्फ बादल को सीवर चौक आदमपुर से 6 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया और थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में भी कपिल उर्फ बादल ने बताया कि उसने यह हेरोइन/चिट्ठा देवेंद्र उर्फ डीके से ही खरीदा था।









 
     एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपित हरियाणा से बाहर भी नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करता है। आरोपी पर भट्टू, भादरा, चोपटा, सदर डबवाली, आरपीएफ सिरसा पुलिस थानों में भी अभियोग अंकित है जिनमे आरोपित वांछित है। 












 आरोपित देवेंद्र उर्फ डीके पर अंकित अभियोग :- 
1. अभियोग संख्या 185 dt. 02.08.2017 u/s 148/149/323/325/341
PS भट्टू।
2. अभियोग संख्या 127 dt. 21.05.2018 u/s 323/325/506/34 PS आदमपुर।
3. अभियोग संख्या 103 dt. 29.03.2019 u/s 323/341/34 PS आदमपुर।
4. अभियोग संख्या 14 dt. 332/353, 146 Railway act. PS RPF, सिरसा।
5. अभियोग संख्या 194 dt. 14.08.2019  NDPS Act. PS आदमपुर।
6. अभियोग संख्या 32 dt. 27.02.2021  NDPS Act. PS भट्टू।
7. अभियोग संख्या 348 dt. 28.12.2018  NDPS Act. PS आदमपुर।
8. अभियोग संख्या 209 dt.07.08.2017  u/s 323/427/452/506/34 आईपीसी PS आदमपुर।
9. अभियोग संख्या 109 dt. 21.05.2019  NDPS Act. PS आदमपुर।
10. अभियोग संख्या 378/2022
 NDPS Act. PS आदमपुर।
11. अभियोग संख्या 195/2022 
  NDPS Act. PS तलवाड़ा, हनुमानगढ़, राजस्थान।






     
      आरोपित देवेंद्र उर्फ डीके पर उपरोक्त  अंकित अभियोगों के अलावा भी अभियोग अंकित है। उपरोक्त कुछ अभियोग में आरोपित जमानत पर रिहा है और कई में वांछित है। आरोपित से पूछताछ जारी है , अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।








Main supplier of heroin arrested in Hisar, Many cases are registered in Hisar, Sirsa, Fatehabad, Bhadra and Hanumangarh of Rajasthan., Haryana News,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |