स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : हत्या प्रयास मामले में मुख्य दोनो आरोपी गिरफ्तार !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

     पुलिस अधीक्षक  लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में मुख्य आरोपी कैंप कैमरी रोड हिसार निवासी अनिल कुमार और टिब्बा दाना शेर हिसार निवासी सोनू उर्फ सोरू को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 323/324/307/506/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 640 दिनाक 11.11.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 







    एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि 11.11.2022 की रात को थाना आदमपुर में कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोडाखेड़ा निवासी ननकू और पिंटू लड़ाई झगडे में लगी चोटों के कारण सरकारी अस्पताल, आदमपुर से रेफर होकर MAMC अग्रोहा है। जिस पर पुलिस टीम के MAMC अग्रोहा पहुंचने पर  मोहदीपुर, बिहार निवासी कमलेश ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 10.11.2022 मैं अपने साथी पिन्टु, राजेन्द्र तीनों एक साथ बिहार से मोडाखेङा आ रहे थे। हम तीनों रात को समय करीब 11 बजे हिसार बस अड्डा पर उतरे व वहा से हमने मोडाखेङा के लिए 750 रुपये किराये पर एक आटो ले लिया। ऑटो में  चालक के अलावा एक लड़का ओर बैठा था।  हम 12.00 बजे बस अड्डा गांव मोडाखेङा पहुंचे। आटो चालक ने कहा कि किराया के 900 रुपये दो । जिस पर हमने कहा कि 750 रुपये में बात हुई है। वे हमारे साथ गाली गलोच करने लगे व हमारे को उतारे बिना ही आटो वापिस मोडकर भगा लिया व करीब 100 मीटर चलने के बाद आटो रोक दिया । इस दौरान मेरे साथी पिन्टु ने मेरे भाई को फोन कर दिया। मेरा भाई राजु व उसका दोस्त ननकु भी मौका पर आ गये। हम उन दोनों से बातचीत करने लगे तो उन्होने हमारे उपर हमला कर दिया। हमारे थप्पङ मुक्के मारने लगे । सोनु ने पिन्टु को पिछे से पकङ लिया व अनिल ने अपने हाथ में लिये चाकु से पिन्टु को जान से मारने की नियत से चाकू पेट में घोप दिया। पिन्टु वही पर गिर गया फिर ननकु बीच बचाव करने आया तो अनिल ने उसकी छाती पर चाकु से वार किया फिर हमने मार दिया मार दिया का शोर किया तो वे दोनों हमारे को धमकी देते हुए अपना आटो लेकर भाग गये । फिर सुचना मिलने हमारा सेठ कुलदीप गाडी लेकर मौका पर आ गया वा पिन्टु व ननकु को सरकारी हस्पताल आदमपुर ले गये । वहा से रैफर कर दिया ।








      एएसआई विनोद ने बताया कि कमलेश कुमार, पिंटू, राजेंद्र, राजू और ननकु सभी गांव मोडाखेड़ा स्थित पायरोलिसिस प्लांट में काम करते है। कमलेश, पिंटू और राजेंद्र दिवाली पर बिहार गए हुए थे। 10.11.2022 की रात में तीनो बिहार से आए और इन्होंने हिसार बस स्टैंड से एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो में चालक अनिल कुमार के अलावा एक युवक सोनू भी था। इनकी किराए को लेकर आपस में कहा सुनी हुई और झगड़ा हुआ। पिंटू ने राजू और ननकु को फोन कर मौके पर बुलाया।  झगड़े के दौरान सोनू ने पिंटू को पीछे से पकड़ लिया और सोने के पुकारने पर अनिल कुमार ने पिंटू के पेट में चाकू मारा और ननकू की छाती पर चाकू से वार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू और ऑटो बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।






adampur News Main accused arrested in attempt to murder case, Hisar News Today Live, Haryana News Today, Hindi News Haryana, Crime News Hisar Today,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |