स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी सीआईए ने मोबाइल को हैक कर रूपए निकालने के आरोप में पांच को किया गिरफ्तार, जाने कहां कहां से जुड़ें हुए हैं तार !

 


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हांसी सीआईए की टीम ने साईबर ठगी करने के मामले में पांच युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। ये पांचों युवक एक बस्ती व एक शहर के नहीं हैं। बल्कि हरियाणा के अलग अलग गांव व शहरों से संबंध रखते हैं। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश करके दो आरोपितों को 6 दिन व तीन आरोपितों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 











हांसी पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हांसी के सांई कॉलोनी निवासी कपिल के मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया। जब कपिल ने लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन का डाटा हैक हो गया। उसके बाद आरोपितों ने उसके खाते से पांच हजार रूपए निकाल लिए। कपिल ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया तो पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से कैशव, विश्वास और शुभम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि साहिल व विरेन्द्र को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  





गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विश्वास  वासी  तिकोना पार्क हाल  पटेल नगर हिसार। , साहिल उर्फ काका वासी चार कटुब  गेट हांसी ,  केशव वाशी लोहारू  , वीरेंद्र वासी आजाद नगर रतिया व शुभम वासी जगदीश कॉलोनी हांसी  के रूप में हुई  ।









hindi News > Haryana News> Hisar News>Hansi News>Hansi CIA Police arrested five for hacking mobile and withdrawing money, Haryana Cyber Crime News Today in Hisar, Latest News Haryana Today, Haryana 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |