हांसी के नजदीकी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम !
तहलका न्यूज : हांसी (हिसार)
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गढ़ी गांव के पास रविवार रात को कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर बास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गाड़ी से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। पुलिस ने इत्फाकिया कारवाई करते हुए सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए।
मृतकों की पहचान उमरा निवासी डॉ सतीश व राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई परमजीत के ब्यान पर इतेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उमरा निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार व 25 वर्षीय सतीश कुमार रविवार रात को अपनी कार में अपने दोस्त विपिन से मिलने उसके गांव सोरखी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गढ़ी गांव से निकली तो गाड़ी के सामने आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने का प्रयास किया और कार चालक ने ब्रेक लगाए तो गाड़ी का टायर फट गया और और उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए सड़क किनारे 20 फूट गहरी ड्रेन में जा गिरी। उसमें पानी भरा होने के कारण राकेश व सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सतीश कुमार गांव उमरा में क्लिनिक चलाता था और अपने पीछे पत्नी, एक लड़का व लड़की को छोड़ कर गया है। जबकि राकेश अविवाहित था और गांव के ही एक कोचिंग सेंटर में बॉक्सिंग करता था। गांव के दो युवाओं की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद उमरा गांव में सन्नाटा फैल गया और काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ठांठस बंधवाई।
haryana hansi news tragic accident in hansi car-fell into drain due to animal coming forward death of rmp doctor and boxer, Hansi News Today, Hisar news today, Haryana News Today, Breaking News Hansi, Umra Village News Today Live,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks