जींद में दो स्कूल मुखिया हजारों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू !
छात्राओं के फ्री बस पास के बिल के बदले मांगी थी रिश्वत !
जींद : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
हरियाणा स्टेट विजीलेंस ब्यूरो जींद की टीम ने छात्राओं के लिए चलाई जा रही मुफ्त बसों के बिल पास करने की एवज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाजू कलां के प्राचार्य को 50 हजार और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सफीदों के प्राचार्य को 55 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो ने दोनों स्कूल प्राचार्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए दोनों प्राचार्यों से पूछताछ की जा रही है।
गांव मुआना निवासी पिंटू ने स्टेट विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत देकर बताया कि सरकार द्वारा छात्राओं के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस योजना का बिल पास करने की एवज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पाजू कलां के प्राचार्य जलबीर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर पाजू कलां स्कूल पर छापेमारी के लिए निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके लिए बकायदा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को नोटों पर हस्ताक्षर कर पाउडर लगाकर दे दिए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने जैसे ही पैसे प्राचार्य जलसीर को पैसे देकर टीम को ईशारा किया तो टीम ने उन्हें पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद हुए। जब उनके हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। टीम ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी।
इसी प्रकार सफीदों निवासी कुलदीप ने भी फ्री छात्रा बस योजना के बिल पास करने की एवज में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्राचार्य रमेश 55 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। तो सफीदों स्कूल पर रेड मारने के लिए करनाल के निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। दोनों स्थानों के लिए डयूटी मजिस्टेटों की नियुक्ति किया गया। शिकायतकर्ताओं को डयूटी मजिस्टेटों द्वारा हस्ताक्षर तथा पाउडर लगाकर रुपए दिए गए। निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के प्राचार्य रमेश को 55 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू कर लिया। हाथ धुलवाए जाने पर हाथ लाल हो गए। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो ने पकड़े गए दोनों स्कूल प्राचार्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। रमेश के पास खंड शिक्षा अधिकारी का भी चार्ज है।
haryana state vigilance raid two principals caught taking bribe in lieu of passing bus bills, Jind News Today, Haryana News Today, Latset News Jind, Hindi News Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks