जींद के नजदीकी गांव में एक दिन के नवजात बच्चे व उसके परिवार पर हमला, पांच के खिलाफ मामला दर्ज !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिला मुख्यालय से सफीेदों रोड़ पर चंद किलोमीटर दूर लोहचब गांव में लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला और उसके बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने पीडि़तों के ब्यान पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
लोहचब गांव निवासी बिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू को डिलवरी होनी थी। इसके लिए उन्होंने जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसने 9 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। दस नवंबर को वह अपनी पुत्रवधू को अस्पताल से गांव लेकर पहुंचे। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रोहित, अशोक, मोहित, राजेश और राजेश की पत्नी अनीता ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसका हाथ भी टूट गया और उसके बेटे धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर उसकी पुत्रवधू सुमन और नवजात पौते को मारना चाहते थे।
जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मोहित, रोहित, अशोक, राजेश और अनिता के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News › Haryana › Jind › Family Attacked With Sticks, Case Filed Against 5 in Lochab Village in Jind Distrect. Latest News Jind Today, Haryana crime News Today, Jind Crime News Today, Lochab Village, Jind Panipat Road Village,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks