स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत चुनाव रोहतक : सामान्य श्रेणी की सीट पर 31 वोटो से जीता एससी उम्मीदवार, जमकर हुआ बवाल, पोलिंग पार्टी को स्कूल में रोका !

पंचायत आम चुनाव 2022 :


रोहतक : तहलका न्यूज 




 रोहतक जिले में कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के बाद गांव रिठाल फौगाट में मतगणना के समय जमकर हंगामा हुआ। क्योंकि सामान्य सीट पर चुनाव अधिकारी ने एससी समुदाय के प्रत्याशी काम सिंह को 31 वोटों से विजेता घोषित कर दिया। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी बलराम सिंह दोबारा मतगणना करने की मांग पर अड़ गए। चुनाव अधिकारियों को स्कूल से निकलने से रोका तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी व अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। 








रोहतक जिले के रिठाल फौगाट गांव में दिन भर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के बाद चुनाव परिणाम घोषित होते ही बवाल हो गया। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी बलराम व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि काम सिंह के पक्ष में मृतक लोगों के भी गलत तरीके से वोट डाले गए हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक चुनाव परिणाम घोषित न किया जाए। स्कूल से पोलिंग पार्टी को बाहर नहीं आने दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रवींद्र, डीएसपी यशपाल खटाना व एक्सईएन रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। आखिर में बलराम सिंह व उनके समर्थकों ने डीसी से मिलने का निर्णय लिया।









 रिठाल फौगाट गांव में 6201 मतदाता है, जिसमें एससी समुदाय की जनसंख्या 1044 व बीसी समुदाय की 1807 है। पंचायत चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें सात प्रत्याशी अनिल कुमार, आनंद प्रकाश, उमेद सिंह, बिट्टू, बलराम, रामकुमार व सतबीर सामान्य श्रेणी से तो काम सिंह एससी श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं।










शाम छह बजे के बाद मतगणना हुुई तो काम सिंह को सबसे ज्यादा 885 वोट मिली, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बलराम को 854 वोट मिले। चुनाव अधिकार ने काम सिंह को 31 वोटों के अंतर से विजेता घोषित कर दिया।चुनाव परिणाम घोषित होते ही विवाद खड़ा हो गया। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी बलराम व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि काम सिंह के पक्ष में मृतक लोगों की भी गलत ढंग से वोट डाली गई हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच करवाई जाए। साथ ही चुनाव परिणाम घोषित न किया जाए। स्कूल से मतगणना पार्टी को बाहर नहीं आने दिया गया। सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र व यशपाल खटाना मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।








Hindi News ›   Haryana ›   SC Candidate Won From General Seat In Rithal Phogat, Uproar Of Villagers in Rohtak, Rohtak News Today, Haryana News Today, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |