हिसार दिल्ली, बिहार, बंगाल की लड़कियों से होटलों में करवाया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी से होटल संचालकों में हडक़ंप, आठ के खिलाफ मामला दर्ज !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हरियाणा के हिसार जिले के होटलों में सरेआम देह व्यापार किया जा रहा था तो इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने गतरात्री तीन होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी अशोक कुमार को सूचना मिली कि रेड स्कवेयर मार्केट के 7 डेज होटल में मैनेजर होटल मालिक मितलेश व मोंटी के साथ मिलकर बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एएसआई जितेन्द्र को साधारण कपड़ों में बोगस ग्राहक तैयार किया और डीएसपी ने 500-500 रूपए के दो नोटों अपने हस्ताक्षर कर जितेन्द्र को होटल में भेज दिया। जितेन्द्र होटल में पहुंचा और मैनेजर दिनेश से पूरे प्लान के तहत बातचीत की तो बात बन गई। दिनेश जितेन्द्र को एक कैबिन में ले गया और उसके पास लडक़ी को छोड़ दिया। प्लान के मुताकिब जितेन्द्र ने इसकी सूचना टीम को दी तो टीम ने तुरंत होटल में रेड मारी और गल्ले की तालाशी ली तो उसमें हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद हुए। एचटीएस थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं डीएसपी हैडक्वाटर को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल विक्टोरिया में जिस्म फिरौशी का धंधा होटल का मैनेजर सिरसा जिले के गांव गंगा निवासी सुनील कुमार अपने मालिक रितेश पाहुजा व ईमारत के स्वामी शुभम मित्तल के साथ मिलकर होटल की आड़ में बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवा रहा है। तो डीएसपी ने अपने गनमैंन दशरथ को बोगस ग्राहक तैयार किया और सिविल कपड़ों में होटल में भेज दिया। दशरथ होटल में पहुंचा और हस्ताक्षर किए गए नोट मैनेजर सुनील को दे दिए। होटल का मैनेजर उसे होटल के कमरा नंबर 303 में ले गया और उसके पास एक लडक़ी को छोड़ दिया। तय प्लान के तहत दशरथ ने इसकी सूचना टीम को दी तो टीम ने तुरंत होटल विक्टोरिया में रेड मारी और मैनेजर सुनील के पास से हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद कर लिए। पुलिस ने होटल के मालिक रितेश पाहूजा, ईमारत के मालिक शुभम मित्तल और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य मामले में डीएसपी नारायण ने बताया कि वो सिविल लाईन थाने से अपने आवास पर जा रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि बीआर कॉलोनी स्थित सेंट मॉल होटल रोज गोल्ड का संचालक संदीप बिहार, बंगाल, दिल्ली और यूपी से लड़कियां होटल में लाकर उनसे देह व्यापार करवा रहा है। तो उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया और एएसआई रामफल को सिविल ड्रेस में बोगस ग्राहक के रूप में तैयार किया और उसे डीएसपी ने 500-500 रूपए के दो नोटों पर हस्ताक्षर करके होटल में भेज दिया। तय प्लान के तहत रामफल होटल में पहुंचा और वहां पर पहुंचा और कांउटर पर बैठे मैनेेजर रवि से बातचीत की तो बात बन गई। होटल का मैनेजर रवि ने एक हजार रूपए लिए और पैसे गल्ले में रखकर लडक़ी को लाने के लिए चला गया तो इसी बीच टीम ने होटल में रेड मार दी और एएसआई रामफल द्वारा दिए गए रूपए होटल के गल्ले से बरामद कर लिए। पुलिस ने होटल के मालिक संदीप कुमार जोकि जवाहर नगर मंडी आदमपुर का रहने वाला है व मैनेजर रवि के खिलाफ बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Hindi NewsLocalHaryanaHisarHisar Police Raid Hotel Prostitution Business Hotels; Case Registered Against 8 People, Latest News HIsar Today, Haryana

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks