पंचायत चुनाव के दौरान रोहतक में भिड़े दो पोलिंग एजेंट, ईवीएम का बटन नहीं दबने को लेकर हंगामा, रोका गया मतदान !
रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
रोहतक जिले में शनिवार को पंच व सरपंच पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान हो रहा है। मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी लंबी लाईनें लगी हुई हैं। रोहतक जिले के गांव पटवापुर में ईवीएम मशीन का बटन नहीं दबने को लेकर हंगामा हो गया। इसको लेकर ईवीएम मशीन बदलने की मांग उठी और मतदान को रोकना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के पटवापुर गांव में पंच व सरपंच के चुनाव को लेकर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। ईवीएम मशीन में पहले नंबर पर प्रत्याशी कीर्ति का चुनाव चिन्ह है। लेकिन जब मतदाता जब कीर्ति को मत डाल रहे थे तो उनका बटन नहीं दब रहा था तो इसको लेकर हंगामा हो गया। जब चैक किया तो हकीकत में बटन काम नहीं कर रहा था तो ईवीएम मशीन बदलने की मांग उठी तो ईवीएम बदलने तक वोटिंग को रोकना पड़ा।
वहीं इससे पहले एक वोटिंग एजेन्ट अपने पक्ष के मतदाताओं को समझा रहा था तो इस पर दूसरे प्रत्याशी के एजेन्ट ने विरोध जताया। इसको लेकर दोनों में काफी बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया।
जिला में 142 ग्राम पंचायतें है, जिनमें से रोहतक खंड में 48, महम खंड में 36, सांपला खंड में 21, कलानौर खंड में 24 तथा लाखनमाजरा खंड में 13 ग्राम पंचायतें है। इन सभी ग्राम पंचायतों में 1837 वार्ड हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला में 529 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से रोहतक खंड में 165, महम खंड 122, कलानौर खंड में 83, सांपला खंड में 85 तथा लाखनमाजरा खंड में 74 मतदान केंद्र है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। ताकि मतदान शांतिपूर्व संपन्न हो। जिले में कुल 35 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। सरपंच और पंच पदों के मतदान सम्पन्न होने पर मतगणना करवाकर मौके पर ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News; Panchayat Election; Elections For Sarpanch And Panch In Rohtak, 451957 Voters Will Elect Of 836 Candidates In 142 Panchayats


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks